- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
फ़िल्म ‘उरी’ के 2 वर्ष पूरे होने पर, विक्की कौशल, आदित्य धर और रॉनी स्क्रूवाला ने ‘अश्वत्थामा’ का पहला लुक किया रिलीज़!
साल 2018 में, आदित्य धर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने शानदार समीक्षा प्राप्त करते हुए सभी को हैरान कर दिया था और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी।
फ़िल्म ने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते है जहाँ विक्की कौशल को उनके प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था, वही निर्देशक आदित्य धर ने भी अपने डायरेक्शन के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है। चू
ंकि फिल्म ने आज रिलीज़ के दो साल पूरे कर लिए है, ऐसे में विक्की – आदित्य – रॉनी की तिकड़ी ने अपने अगले सहयोग ‘अश्वत्थामा’ का पहला लुक रिलीज़ कर दिया है जो एक साइंटिफिक फ़िल्म है और महाभारत के अध्याय से एक किरदार पर आधारित है।
आदित्य ने साझा किया, “हम सभी उस प्यार के लिए अभिभूत हैं जो उरी को पिछले दो वर्षों में मिला है, और निश्चित रूप से उस प्यार के साथ हमारे अगले सहयोग के लिए उम्मीदों पर खरा उतरने की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी आती है। अश्वत्थामा के साथ, हम शानदार विसुअल पेश करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं जो भारत भर के दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा।
मैं वादा करता हूं, यह सिर्फ एक फिल्म नहीं होगी, बल्कि एक एक्सपीरियंस होगा। दबाव से अधिक, मैं इस फिल्म को इस महाकाव्य कहानी को बताने की जिम्मेदारी के रूप में ले रहा हूं, जिस तरह से इसे बताया जाना चाहिए और मुझे आशा है, दर्शक अश्वत्थामा पर भी उसी तरह प्यार की बौछार करेंगे जैसा उन्होंने उरी को दिया था। “
“हर फिल्म का अपना सफ़र होता है, हालांकि, जब एक राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म उरी की टीम एक साथ आती है, तो उम्मीदों का बढ़ना जायज़ है। इसमें स्टोरी को बड़े पैमाने पर बताया जाएगा, पात्रों में गहराई है और विसुअल इफ़ेक्ट की भरमार होगी। भाषा इस फिल्म के लिए कोई बाधा नहीं है। हम इस साल शूटिंग शुरू करेंगे।
मैं स्क्रीन पर आदित्य की दृष्टि का अनुवाद देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। मैं यह कहना चाहूंगा कि यह अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म है जिसका हमने प्रयास किया है और हम इसे भारत और दुनिया भर में व्यापक दर्शकों तक पहुंचाना पसंद करेंगे”,रोनी स्क्रूवाला ने कहा।
विक्की कौशल ने ‘अश्वत्थामा’ को अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म बताया है और उनका मानना है कि आदित्य और रॉनी के साथ फिर से काम करना उनके लिए घर वापसी जैसा है।
विक्की कहते है,“अश्वत्थामा आदित्य का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसे दर्शकों तक पेश करने के लिए रॉनी जैसे दूरदर्शी की आवश्यकता थी। यह एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए एक नया स्पेस होगा जहाँ मैं अभिनय के साथ-साथ टेक्नोलॉजी के नए फॉर्म से रूबरू होऊंगा। इस अद्भुत टीम के साथ जल्द ही सफर शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता।”


