- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सोनी टीवी के आगामी शो ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ में लाला बृजकिशोर का किरदार निभाएंगे यश टोंक
मुम्बई : अपने शो ‘ये उन दिनों की बात है’ की जबर्दस्त सफलता के बाद शशि सुमीत प्रोडक्शन सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर एक और शो ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ लेकर आ रहे हैं। इस शो में मशहूर एक्टर यश टोंक एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो अब तक कई टेलीविजन शोज़ और बॉलीवुड फिल्मों में महत्वपूर्ण रोल निभा चुके हैं। लंबे समय बाद टेलीविजन पर लौटने जा रहे यह एक्टर ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ में लाला बृजकिशोर के रोल के साथ अपनी वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
1947 में विभाजन से पहले के भारत स्थित लाहौर की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘क्यूं उत्थे दिल छोड़ आए’ तीन जवान लड़कियों – अमृत, वश्मा और राधा की कहानी है। इसमें देश की आजादी की कगार पर खड़ी इन लड़कियों के सपनों, उम्मीदों, अरमानों और नए-नए प्यार की दास्तान है।
इस शो में यश टोंक 59 वर्षीय लाला बृजकिशोर के किरदार में नजर आएंगे, जिनका दिमाग 9 साल के बच्चे जैसा है। लाला बृजकिशोर हमेशा यह सोचते हैं कि सारी दुनिया उनके खिलाफ है। जब भी उनके लिए कोई कुछ करता है, तो वो उसमें खामियां निकालने लगते हैं। उनकी तुलना हमेशा उनके बड़े भाई से की जाती है और इसके चलते वो अपने भाई को लेकर हीन भावना के शिकार हो जाते हैं।
अपने किरदार के बारे में बताते हुए यश टोंक कहते हैं, “एक बार फिर टेलीविजन के लिए शूटिंग करके बहुत अच्छा लग रहा है। सोनी टीवी के साथ तो यह घर वापसी जैसा है। देश के विभाजन से पूर्व की उथल-पुथल भरी पृष्ठभूमि पर आधारित ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ तीन लड़कियों की कहानी है, जिन्होंने 1940 के दौर में एक असंभव-सा सपना देखने की हिम्मत की!
मेरा किरदार लाला बृजकिशोर भोला-भाला लेकिन आक्रमक इंसान हैं। वो हर उस व्यक्ति से टकराता है, जिससे वो सहमत नहीं होता। सेट पर सभी का व्यवहार बहुत अच्छा है और हमारे बीच पहले ही एक परिवार की तरह रिश्ता बन गया है।”


