- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
दर्शकों के प्यार और समर्थन ने ही मुझे विश्वसनीयता के साथ खंडेराव का किरदार निभाने की हिम्मत दी : क्रिश चौहान
मुम्बई. बहुत-से लोग मानते हैं कि एक्टिंग का मतलब सिर्फ अपनी लाइनें याद करना और उसे स्क्रीन पर सुनाना होता है। लेकिन कुछ ही लोग इस बात को महसूस कर पाते हैं कि विश्वसनीयता और अदृश्य वास्तविकता को दर्शाने की काबिलियत ही असली एक्टिंग होती है। हालांकि इसके लिए एक एक्टर को बहुत-से धैर्य, अभ्यास और अटल इरादों की जरूरत होती है।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के पीरियड ड्रामा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई में अहिल्याबाई होल्कर के पति का महत्वपूर्ण रोल निभा रहे चाइल्ड एक्टर क्रिश चौहान भी इस समय इसी तरह की चुनौती से गुजर रहे हैं। यह एक्टर मानते हैं कि उनके किरदार का व्यक्तित्व उनसे पूरी तरह अलग है। इसके बावजूद क्रिश चौहान ने अपनी जबर्दस्त स्क्रीन प्रस्तुति और अपने किरदार के सच्चे चित्रण के साथ दर्शकों को खासा प्रभावित कर लिया है।
इस बारे में बताते हुए क्रिश चौहान ने कहा, “अपने किरदार में ढलने और उसके नजरिए को समझने में मुझे कुछ वक्त लगा। वो इसलिए क्योंकि वह जिस तरह से चीजों को समझते हैं, मैं उससे नहीं जुड़ता हूं। खंडेराव में अहंकार और क्रोध है, जो मुझसे अलग है। लेकिन मेरा मानना है यहीं पर आपकी एक्टिंग की कला काम आती है। यह कुछ अलग और नया करने का मेरा मौका है। दर्शकों से मिले प्यार और समर्थन ने ही मुझे इस किरदार को इतनी विश्वसनीयता के साथ निभाने की हिम्मत दी।“


