- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
शेफाली शाह ने अपने निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैप्पी बर्थडे मम्मीजी’ का पहला पोस्टर किया रिलीज़!
शेफाली शाह अपने निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैप्पी बर्थडे मम्मीजी’ की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं, क्योंकि उन्होंने हमारे साथ शॉर्ट फिल्म का पहला पोस्टर साझा कर दिया है। शेफाली शाह ने टेलीविजन, फिल्मों, थिएटर और अब ओटीटी प्लेटफार्म सहित सभी प्लेटफार्म पर अपने प्रदर्शन से हमें स्तब्ध कर दिया है और अब, वह हैप्पी बर्थडे मम्मीजी के साथ एक सुंदर कहानी पेश करने के लिए तैयार हैं, जो उनके द्वारा लिखित और निर्देशित है। वे अपने विशाल और प्रभावशाली करियर में एक नई दिशा ले रही हैं और आज, वह सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर रही हैं। शॉर्ट फिल्म रॉयल स्टैग बैरल सेलेक्ट लार्ज शॉर्ट फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और जल्द ही रिलीज़ की जाएगी।
शेफाली ने अपने सोशल मीडिया पर एक प्रभावशाली पोस्टर साझा करते हुए लिखा,”Please shower your blessings on my baby ‘Happy Birthday Mummyji’ as I take a big leap of faith in a new ‘Direction’. Coming to you on 23/7/21 on Large Short Films.
‘हैप्पी बर्थडे मम्मीजी’ एक ऐसी कहानी है जिसमें समान परिस्थितियों से गुजर रही हज़ारों महिलाओं की कहानी शामिल हैं। शेफाली द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग मुंबई में की गई है। ‘समडे’ के बाद यह शेफाली की दूसरी निर्देशित फिल्म है। दशकों से एक स्थापित अभिनेत्री, शेफाली ने फिर से हमें अपनी नवीनतम फिल्म जैसे अजीब दास्ताना में अपना अभिनय कौशल दिखाया है। वह जल्द ही आलिया भट्ट और विजय वर्मा के साथ डार्लिंग्स में नजर आएंगी।
हैप्पी बर्थडे मम्मीजी का पोस्टर इस बात को लेकर उत्सुकता बढ़ा देता है कि शेफाली अपने निर्देशन में क्या खास ले कर आई हैं।
शॉर्ट फ़िल्म के बारे में बात करते हुए शेफाली कहती हैं,”यह हम में से हर किसी की कहानी है, जो अपने रिश्तों, परिवार, घर से पहचाने जाते हैं … एक विकल्प जिसे हम खुशी से चुनते हैं। लेकिन कभी न कभी, हम सभी ने महसूस किया है कि सभी जिम्मेदारियों को छोड़ देने की सख्त जरूरत है। कोविड के कारण हुए लॉकडाउन ने हमारे चेहरों पर अलग-थलग पड़ने की प्रबल भावना पैदा कर दी, लेकिन क्या होता अगर इस पर एक अलग विचारधारा होती तो।”
“हैप्पी बर्थडे मम्मीजी” की कहानी एक महिला की भावनात्मक यात्रा है, जिससे हर दूसरी महिला रिलेट करेगी।


