- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रणदीप हुड्डा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन ‘जाट’ में रणतुंगा बनकर मचाएंगे तहलका
मुंबई, मार्च 2025 – बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘जाट’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है, क्योंकि मेकर्स ने हाल ही में रणदीप हुड्डा के किरदार ‘रणतुंगा’ का खुलासा किया है। 20 सेकंड के इस स्पेशल वीडियो में रणदीप हुड्डा को बेहद दमदार अंदाज़ में दिखाया गया है, जो फिल्म में जाट के सबसे बड़े दुश्मन की भूमिका निभा रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
पहले जारी किए गए टीज़र ने पहले ही फिल्म के एक्शन और कहानी की झलक दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया था। अब रणदीप हुड्डा के किरदार की एंट्री ने दर्शकों को और भी ज़्यादा उत्साहित कर दिया है। अपनी अलग और दमदार भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले रणदीप हुड्डा इस बार एक खतरनाक विलेन के रूप में सभी को चौंकाने के लिए तैयार हैं।
गोपिचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित इस धमाकेदार फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि रणदीप हुड्डा के साथ विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण मायथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्टरी ने किया है, जो पहले भी कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं।
फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे, जिन्हें अनल अरासु, राम लक्ष्मण और वेंकट ने कोरियोग्राफ किया है। वहीं, फिल्म का जोशीला संगीत थमन एस ने तैयार किया है, जबकि ऋषि पंजाबी की शानदार सिनेमैटोग्राफी इसे और भव्य बनाती है। नवीन नूली के बेहतरीन एडिटिंग और अविनाश कोल्ला के प्रोडक्शन डिज़ाइन ने फिल्म को और भी भव्य रूप दिया है।
‘जाट’ 10 अप्रैल 2025 को भारत और विदेशों में एक साथ रिलीज़ होने जा रही है। दमदार एक्शन, शानदार स्टारकास्ट और रोमांचक कहानी के साथ यह फिल्म दर्शकों को एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।


