- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
जीतो इंदौर चैप्टर द्वारा शोभायात्रा एवं नवकार कलश पूजन का भव्य आयोजन
इंदौर, 31 मार्च 2025: विश्व नवकार महामंत्र दिवस के पावन अवसर पर जीतो इंदौर चैप्टर द्वारा हाल ही में एक ऐतिहासिक शोभायात्रा एवं नवकार कलश पूजन का आयोजन किया गया। दिगंबर जैन मंदिर, कांच मंदिर, इतवारीया बाजार से प्रारंभ हुई इस भव्य रथयात्रा में सकल जैन समाज के श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भाग लिया। शोभायात्रा में 125 से अधिक सुस्सजित दोपहिया, चारपहिया वाहनों में नवकार कलश की भव्य यात्रा निकाली गई।
शहर के प्रमुख जैन मंदिरों और धार्मिक स्थलों से होती हुई यह शोभायात्रा साकेत क्लब, साकेत नगर तक पहुँची। मार्ग में समाजजनों ने कलश पूजन, नवकार मंत्र जाप और वक्षेप पूजा के माध्यम से यात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने इस दिव्य अवसर पर विश्व नवकार महामंत्र दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

साकेत क्लब में आयोजित नवकार कलश पूजन में 108 श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक पूजन कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस भव्य आयोजन के मुख्य लाभार्थी श्रीमती टीना जयसिंह जैन जी को जीतो इंदौर चैप्टर ने विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।
समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से यह आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। जीतो इंदौर चैप्टर द्वारा आयोजित यह दिव्य आयोजन विश्व नवकार दिवस को एक ऐतिहासिक और पुण्यदायी स्वरूप प्रदान करने में सहायक सिद्ध हुआ।


