- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वरुण धवन को लेकर बनाए गए लक्स कोज़ी के नए कमर्शियल से युवा और नेटीज़न्स में उत्साह
राष्ट्रीय, 7 सितंबर: अपने नवाचारी और ग्राहकों की मांग द्वारा चालित उत्पादों की पेशकश के साथ, 14 प्रमुख ब्रांड में 100 उत्पादों से ज़्यादा का निर्माण करते हुए, जिसमें शामिल है पुरुषों, महिलाओं, और बच्चों के इनरवियर और आउटरवियर की संपूर्ण रेंज, लक्स इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, (बीएसई: 539542 | एनएसई: LUXIND) ने एक बार फिर युवा भारत की धड़कन और लक्स कोज़ी के लिए ब्रांड एम्बैसेडर बॉलीवूड स्टार वरुण धवन को लेकर बनाए गए नए विज्ञापन कैम्पेन को लेकर चर्चा का माहौल तैयार कर दिया है।
वरुण धवन के साथ बनाए गए इस नए कमर्शियल का उद्देश्य है युवा ग्राहकों से जुड़ना और इसे ग्राहकों द्वारा बेहद सराहा और स्वीकार किया जा रहा है। फिट, सेहतमंद और हमेशा आकर्षक बने रहने के प्रति वरुण धवन का समर्पण लक्स कोज़ी ब्रांड के सुविधाजनक और टिकाउ जीवनशैली सुनिश्चित करने वाले मूल्यों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हैं।
“एकदम कोज़ी” के संदेश वाला लक्स कोज़ी के नए टेलिविजन कमर्शियल (TVC) ने ब्रांड के टार्गेट ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। यह कमर्शियल दर्शकों के बीच पहले ही जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय हो गया है।
उत्पादन की नई पद्धतियों को अपनाने और नवाचारी उत्पादों को विकसित करने और अपनी तरह की अनोखी ब्रांडिंग और प्रचारात्मक गतिविधियों के माध्यम से सही ग्राहकों को टार्गेट करने में लक्स हमेशा ही अग्रसक्रिय रहा है। ग्राहकों को केंद्र में रखने के दृष्टिकोण ने ब्रांड को इसकी विज़िबिलिटी का विस्तार करने में मदद की है और 47 देशों में इसके संपूर्ण ब्रांड पोर्टफोलियो के लिए एक सशक्त ब्रांड इक्विटी का निर्माण किया है। लक्स 15 ब्रांड के वर्गों में संपूर्ण जनसांख्यिकी में बडे पैमाने पर, मिड प्रीमियम और प्रीमियम उत्पाद पेश करता है। इससे ब्रांड को बज़ार में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने और एक प्रीमियम प्राइसिंग निर्माण करने में सहायता मिली है।
साकेत तोडी, एक्जीक्यूटीव डायरेक्टर, लक्स इंडस्ट्रीज़ ने कहा, “चाहे प्रॉडक्ट लॉन्च हो या ब्रांड निर्माण करने की गतिविधियां, लक्स कोज़ी में नवाचार की एक अलग परंपरा रही है, युवा ग्राहकों को लक्षित करने के लिए नए कमर्शियल की संकल्पना तैयार की गई क्योंकि इसमें एक विशिष्ट यूथ अपील है। वरुण काम के अपने एक समृद्ध विरासत के साथ एक ऊर्जावान और बहुमुखी प्रतिभा वाले अभिनेता है। इसके साथ ही वो एक सच्चे फिटनेस प्रेमी भी हैं जिन्होंने युवाओं के बीच एक अत्यधिक आकर्षक व्यक्ति के तौर पर अपनी पहचान तैयार की है। उनकी असामान्य स्टाइल और फैशन की समझ उन्हें दर्शकों के सभी उम्र के वर्गों में, खासकर युवाओं में लोकप्रिय बनाते हैं। ”
उदित तोडी, एक्जीक्यूटीव डायरेक्टर, लक्स इंडस्ट्रीज़ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “लक्स कोज़ी गुणवत्ता, आराम और टिकाऊपन का पर्याय रहा है। ब्रांड की पोज़ीशनिंग और मार्केटिंग कार्यक्रम को होज़ियरी उद्योग के इन बदलते डायनैमिक्स को सशक्त करने की दृष्टि से तैयार किया गया है। बाज़ार पेशकश में बदलाव का नेतृत्व करने में हम हमेशा अग्रिम मोर्चे पर रहे हैं। लक्स कोज़ी के इस रोमांचक सफर का एक भाग बनने के लिए हम वरुण को धन्यवाद देते हैं। विज्ञापन को सभी प्रमुख न्यूज़ और मनोरंजन चैनलों में लॉन्च किया गया है और हमें सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो रही हैं।
इस संकल्पना को तैयार करने वाली एजेन्सी येलो बीटल का प्रतिनिधित्व करते हुए देवेन मुंजल ने कहा, “हम लक्स कोज़ी कम्यूनिकेशन में एक नया आयाम जोड़ना चाहते थे और युवाओं को लक्षित करने के स्पष्ट उद्देश्य के साथ इस कमर्शियल को कॉन्सेप्चुअलाइज़ किया गया, इसमें एक ताज़ापन है, नटखटपन का तड़का है और मज़ाकिया लहजा है।”
‘अपना लक पहन के चलो’ से लेकर ‘सुनो तो अपने दिल की’ तक, ग्राहकों की पसंद और प्राथमिकताओं के साथ कदम मिलाते हुए लक्स कोज़ी कम्यूनिकेशन लगातार विकसित होता रहा है। इस ब्रांड ने ताज़गी के प्रति अपना झुकाव प्रदर्शित किया है और अपने कम्यूनिकेशन में समकालीन तत्वों को शामिल किया है। लायरा, ओएनएन, जेनएक्स, वन8 जैसे ब्रांड के अलावा लक्स कोज़ी लक्स इंडस्ट्रीज़ के सबसे मज़बूत और तेजी से वृद्धि करने वाले ब्रांड में से एक है।
सबसे नवीनतम विज्ञापन नवाचार के उसी स्तर में है और विज्ञापन को प्राप्त हुई ग्राहकों की उच्च सराहना इस बात का सबूत है कि भारतीय ग्राहक ब्रांड द्वारा नवाचारी और युवापूर्ण कम्यूनिकेशन का स्वागत करते हैं।


