- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
धानुका ने मनाया टरगा सुपर के 25 गौरवशाली वर्षों का जश्न; लॉन्च किया नेक्स्ट-जैन फंगिसाइड ‘मेलोडी ड्युओ’
इंदौर, मध्या प्रदेश, 23 मई, 2025- भारत की अग्रणी एग्री-इनपुट कंपनियों में से एक धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने इंदौर में आयोजित भव्य सिल्वर जुबली के दौरान अपने प्रतिष्ठित हर्बीसाईड ब्राण्ड टरगा सुपर के 25 गौरवशाली वर्षों की उपलब्धि का जश्न मनाया। टरगा सुपर एक प्रोडक्ट से कहीं बढ़कर, इनोवेशन और भरोसे का प्रतीक बन चुका है। निस्सान कैमिकल कॉर्पोरेशन के आधुनिक विज्ञान से उत्पन्न यह प्रोडक्ट भारतीय कृषि समुदाय के लिए धानुका एग्रीटेक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
धानुका की यह उपलब्धि इनोवेशन, आपसी सहयोग एवं भारतीय कृषि के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के लीडर्सः राहुल धानुका, मैनेजिंग डायरेक्टर, पवन सरावगी, नैशनल सेल्स हेड, चेतन सरावगी, जोनल मैनेजर के नेतृत्व में कंपनी ने यह लम्बी यात्रा सफलतापूर्वक तय की है। कार्यक्रम के दौरान निस्सान कैमिकल कॉर्पोरेशन से जापानी प्रतिनिधी: उचियमा सान, हैड ऑफ इंटरनेशनल ऑपरेशन्स, मिउरा सान, जनरल मैनेजर और डॉ आर.के. यादव सान,मेनजिंग डायरेक्टर भी मौजूद रहे। उनके दृष्टिकोण और समर्पण के चलते ही टरगा सुपर देश भर में गुणवत्ता, परफोर्मेन्स एवं भरोसे का दूसरा नाम बन चुका है।
इसी कार्यक्रम के दौरान धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने विश्वस्तर पर विख्यात फंगिसाइड मेलोडी ड्युओ का लॉन्च भी किया, ग्लोबल ब्राण्ड के अधिग्रहण के बाद इस फंगिसाइड को भारत के बाज़ार में उतारा गया है। मेलोडी ड्युओ एक शक्तिशाली फंगिसाइड है, जो फसल को फंगस से बचाता है, साथ ही इसका उपचार भी करता है। आम फंगीसाईड्स के विपरीत मेलोडी ड्युओ फंगस की अलग-अलग अवस्थाओं में कारगर पाया गया है, यह फंगस के लाईफसायकल को तोड़कर इसे आगे फैलने से रोकता है। इस अवसर पर मध्या प्रदेश के मुख्य डिस्ट्रीब्यूटर्स एक स्पेशल डिस्ट्रीब्यूटर मीट के लिए इकट्ठा हुए, जहां उन्हें पिछली उपलब्धियों का जश्न मनाने और भावी विकास के अवसरों के लिए योजनाएं बनाने का अवसर मिला।
“टरगा सुपर ने समय की कसौटी पर खरा उतरते हुए पूरे भारत में किसानों का भरोसा जीता है। जैसा कि हम इसकी 25 साल की विरासत का जश्न मना रहे हैं, हम मेलोडी ड्युओ के साथ एक नई शुरुआत भी कर रहे हैं, जो उन्नत, विज्ञान-समर्थित फसल सुरक्षा के अगले युग का मार्ग प्रशस्त करेगा। यह मील का पत्थर हमारे गौरवशाली इतिहास और भारतीय कृषि को सशक्त बनाने के लिए हमारी भविष्य की प्रतिबद्धता दोनों को दर्शाता है,” धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री चेतन सरावगी ने कहा।
इनोवेशन एवं किसानों के लिए अनुकूल समाधानों पर फोकस करते हुए धानुका एग्रीटेक लिमिटेड भारत के कृषि रूपान्तरण में नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है। टरगा सुपर की 25 सालों की सफलता और मेलोडी ड्युओ जैसे ज़बरदस्त प्रोडक्ट्स के लॉन्च के साथ कंपनी स्थायी विकास एवं फसल सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए भारतीय किसानों के भविष्य को समृद्ध बनाने में मुख्य भूमिका निभा रही है।


