- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 80 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी
एआईसीटीएसएल की बार्ड बैठक सम्पन्न, लोक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार के संबंध में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
इंदौर. अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड इंदौर की बोर्ड बैठक आज एआईसीटीएसएल के अध्यक्ष एवं संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एआईसीटीएसएल के उपाध्यक्ष एवं इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, निदेशक एवं कलेक्टर श्री मनीष सिंह, प्रबंध निदेशक एवं निगमायुक्त सुश्री प्रतिभा पाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अपर आयुक्त श्री संदीप सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में लोक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा यात्री सुविधाओं विस्तारित करने और उन्हें आवश्यक सुविधाएं देने के लिये अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा
फेम इंडिया योजना के द्वितीय चरण में शहर में विभिन्न स्थानों पर वर्तमान में 37 इलेक्ट्रिक चार्जिग स्टेशन और आगामी समय में 76 चार्जिग स्टेशन के निर्माण के साथ ही महू, पीथमपुर, देपालपुर, सांवेर में भी भविष्य में इलेक्ट्रिक चार्जिग स्टेशन के निर्माण होगा। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने हेतु अमृत योजना के द्वितीय चरण में 80 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने का निर्णय हुआ। इनमें से 50 बसों का संचालन शहर में एवं 30 बसों का संचालन बीआरटीएस पर किया जायेगा। साथ ही सरवटे बस स्टैंड पर 50 ई बसों हेतु स्थान उपलब्ध कराए जाने का निर्णय हुआ।
डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दिया जायेगा
डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने हेतु जल्द ही रूट क्रमांक 15 (संगम नगर से खजराना) एवं रूट क्रमांक 5 ( पूर्ण रिंगरोड) पर कैशलेस ट्रांजेक्शन पर यात्रियों को किराए में 20 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। स्मार्ट कार्ड का उपयोग कर टैप इन – टैप आउट तकनीक के माध्यम से इन बसों में यात्री यात्रा कर पाएंगे। ये बसें अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित एवं कंडक्टर लेस होगी।
सीएनजी बसों को संचालन इसी माह से
अमृत योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत 380 सीएनजी बसों का संचालन किया जाना है। जिसके प्रथम चरण में 55 बायो सीएनजी बसों का संचालन इसी माह से होगा। जल्द ही अमृत योजना के ही अंतर्गत 250 बसें और आयेगी।
पर्यावरण जागरूकता
सेहत और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु जल्द ही पब्लिक बायसाइकिल शेयरिंग सिस्टम के अंतर्गत 100 स्टॉप के साथ एक हजार साइकिल शहरवासियों हेतु उपलब्ध होगी। यह साइकिल शहर वासियों को अत्यंत किफायती दर पर 24 घंटे उपलब्ध होगी। तकनीकी रूप से सुसज्जित इन साइकिलों में जीपीआरएस लॉक मॉडल लेपटॉप और कॉलेज बैग कैरिंग बॉस्केट के साथ स्मूथ व्हील होंगे।
यात्री सुविधा
भविष्य में यात्रियों की सुविधा हेतु अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरा, पब्लिक इनफॉर्मेशन सिस्टम, डिजिटल मैप की सुविधा के साथ शहर में 600 सिटी बस स्टॉप का निर्माण होगा।
महू, पीथमपुर एवं घाटाबिल्लोद मार्गों पर बसों का संचालन होगा
शहर के आसपास के नगरों को जोड़ने हेतु महू, पीथमपुर एवं घाटाबिल्लोद मार्गों पर 4 – 4 बसों का संचालन होगा। इसे हेतु निविदा प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। अतिशीघ्र इन मार्गों पर बस संचालन प्रारंभ होगा। उपरोक्त सभी महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ ही ईंधन की बढ़ती कीमतों को संज्ञान में लेते हुए भविष्य में सिटी बसों के यात्री किराए में वृद्धि किए जाने पर भी विचार किया गया। आगामी बोर्ड बैठक तक किराया वृद्धि नहीं की जाये यह निर्णय लिया गया।


