- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
आमों की हजारों गुठलियां वन विभाग प्रतिदिन सौंप रहे, गुठलियों से बनेंगे पौधे
मैंगो जत्रा को मिल रहा जबरदस्त प्रतिसाद, स्वादप्रेमी आम चख कर बोले वाह! मजा आ गया
इंदौर। ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआ, साउथ तुकोगंज में चल रहे मराठी सोशल ग्रुप के सालाना आयोजन मेंगो जत्रा में ग्रुप द्वारा संचालित की जा रही आम चखने के स्टॉल पर जो लोगो द्वारा आम खाए जा रहे है उन आमो की गुठलियों को आयोजको द्वारा प्रतिदिन एकत्रित करके प्रतिदिन ही उसे वन विभाग को सोपा जा रहा है इन गुठलियां को वन विभाग द्वारा रोपने के उपयुक्त बना कर पौधे बनाएगा। ग्रुप के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई है एकत्रित होने वाली सभी आमों की गुठलियों को प्रतिदिन वन विभाग को सौपा जा रहा है जिससे पौधे बनाएंगे ।
दूसरे दिन भी रत्नागिरी और देवगढ़ के आम की खुशबू से मैंगो जत्रा खूब महका इन दो दिनों में हजारों इंदोरियो ने आम का लुत्फ उठाया। भीषण गर्मी भी स्वाद प्रेमियों का उत्साह को नही रोक सकी और सुबह 09 से देर शाम तक लोगो ने मेंगो जत्रा में खूब जम कर आम की खरीदी की और परिवार सहित फ़ूड झोंन का लुत्फ उठाया। आम चख कर स्वादप्रेमी बोले कि वाह! मजा आ गया।
तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि स्वाद प्रेमियों के उत्साह के चलते फूड स्टाल की 3 दिन के हिसाब से एकत्रित रॉ मटेरियल शनिवार दोपहर में ही खत्म हो गया । फूड स्टाल धारकों ने पुनः रॉ मटेरियल की व्यवस्था सुचारू रखी।
स्वाद प्रेमियों ने महाराष्ट्र का मुख्य अल्पाहार वडा पाव को मेंगो जत्रा में काफी पसंद किया यह फूड महाराष्ट्र का ट्रेडिशनल स्वाद वाला फूड है। स्वादप्रेमी अनुज ने बताया कि बड़ा पाव का टेस्ट काफी लाजवाब है,वही मैंगो मस्तानी ने भी गर्मी में राहत दी।
फूड स्टॉल के स्टालधारको ने बताया कि इस बार भी इंदौर के स्वादप्रेमियों का जबरजस्त प्रतिसाद मिला उन्होंने फूड काफी पसंद किए,हमे मैंगो जत्रा में अच्छा प्रतिसाद मिला।
दर्शन जागीरदार नीरज तैलंग ने बताया कि रोजमर्रा के आइटम्स जैसे सुपारी चूर्ण, अचार, शर्बत, हर्बल औषधि, लकड़ी के खिलौने, किचन वेयर, हर्बल पेस्ट कंट्रोल, कटलरी समान को खूब खरीदा गया।
वन विभाग के डॉ. पीसी दुबे ने बताया कि पिछले साल मैंगो जत्रा में से निकलने वाली आमो की गुटलियों से हमने स्वस्थ 2 से 3 हजार पौधे तैयार किए थे, जो सब हमने ग्रामीणों को उपलब्ध कराए। इस बार भी आम की गुठलियों से हम पौधे तैयार करेंगे।
शनिवार को मैंगो जत्रा में डॉक्टर भारत छपरवाल, एडवोकेट अशोक शुक्ला,सुनील अग्रवाल एसोसिएट के सुनील अग्रवाल, प्रोफेसर चितले,डॉक्टर सुनील दिल्लीवाल, सहित अन्य गणमान्य नागरिक पधारे।


