- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
09 अप्रैल को पूरी दुनिया में एक साथ गूँजेगा नवकार महामंत्र
विश्व नवकार महामंत्र दिवस: आध्यात्मिक एकता का प्रतीक
इंदौर मार्च 2025. बुधवार 09 अप्रैल, को पूरी दुनिया एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दिन का अनुभव करेगी। सुबह ठीक 07 बजकर 01 मिनट पर, लाखों लोग नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप में भाग लेकर विश्व कल्याण के संदेश को फैलाएंगे। जीतो द्वारा आयोजित होने वाले इस अद्भुत आयोजन का उद्देश्य आध्यात्मिकता को बढ़ावा देना और शांति व सद्भाव का संदेश प्रसारित करना है।
आयोजन के बारे में जीतो इंदौर के प्रेसीडेंट श्री विमल घोड़ावत और जीतो यूथ, इंदौर के प्रेसीडेंट श्री प्रतीक जैन ने बताया कि इस अद्वितीय पहल में 108 देशों के लोग भाग लेंगे। भारत सहित, विश्वभर में 100 से अधिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। 6000 से अधिक देरासर, उपाश्रय और स्थानकों से इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिससे हर कोई इस आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बन सकेगा।
श्रीमती रेखा वीरेंद्र जैन, हुलास बेताला और मयंक दोषी ने बताया कि श्री नवकार महामंत्र, जैन धर्म का सबसे गहन और पूजनीय मंत्र है। यह आत्मा की शुद्धि, मन की शांति, मोक्ष प्राप्ति और अहिंसा का संदेश देता है। यह मंत्र व्यक्ति को सकारात्मकता और आध्यात्मिकता के मार्ग पर ले जाता है। नवकार मंत्र का जाप करने से जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। चैत्र मास भारतीय राष्ट्रीय कैलेंडर का पहला महीना है और यह हिंदू और जैन धर्म दोनों के लिए विशेष महत्व रखता है और यह भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक और अनेक धार्मिक अनुष्ठानों का समय है। चैत्र मास में नवकार महामंत्र का जाप व्यक्ति को तनावमुक्त कर सकारात्मक विचारों से भर देता है।
नवकार महामंत्र केवल एक धार्मिक मंत्र नहीं है, बल्कि यह आत्मा की शांति और विश्व कल्याण का प्रतीक है। इसके सामूहिक जाप से हम पूरे विश्व में सकारात्मकता और एकता का संदेश फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। आइए हम सभी 09 अप्रैल को इस आध्यात्मिक पहल का हिस्सा बनें।
इस दिन का उद्देश्य केवल जैन धर्म के अनुयायियों तक सीमित नहीं है। यह आयोजन सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को एकसाथ लाने और वैश्विक भाईचारे व सद्भाव को प्रोत्साहित करने का प्रयास है। नवकार महामंत्र शांति, करुणा और सद्भाव का संदेश देता है, जो पूरे मानवता के लिए प्रासंगिक है।इस 09 अप्रैल को, आइए हम सब मिलकर नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप में भाग लें और विश्व कल्याण के लिए अपना योगदान दें। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिकता की शक्ति को उजागर करेगा, बल्कि मानवता के लिए एकता और शांति का संदेश भी प्रसारित करेगा।


