- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जहां अतीत की मुलाकात होती है भविष्य से: कलर्स के बिग बॉस 18 का शानदार गुफा-थीम वाला घर
रियलिटी शो के बेताज़ बादशाह के सबसे प्रसिद्ध तकियाकलाम को मेकओवर दिया गया है, क्योंकि अब ‘बिग बॉस चाहते हैं’ नहीं, बल्कि वह अपने इतिहास में पहली बार ‘बिग बॉस जानते हैं’ कहेंगे। इस ज़बरदस्त ट्विस्ट से उत्सुक होकर, दर्शकों को आखिरकार कलर्स के ‘बिग बॉस 18’ में ग्रह के सबसे प्रतिष्ठित घर की झलक मिल गई। इस साल, बिग बॉस देखेंगे घर वालों का फ्यूचर, और इसलिए उनके घर को इतिहास की झलक वाले सरप्राइज़ से भर दिया गया है, जिस कारण से यह घर अभूतपूर्व प्रागैतिहासिक स्वर्ग बन गया है, जिसे कला निर्देशक ओमंग कुमार बी और प्रोडक्शन डिज़ाइनर वनिता गरुड़ की दूरदर्शी जोड़ी ने डिज़ाइन किया है।
पूरे घर को ऐसा बनाया गया है, जैसे इसका निर्माण किसी प्राचीन भारतीय गुफा में किया गया हो, जो प्रतियोगियों को टाइम का तांडव का एहसास देता है। घर का हर कोना प्राचीन आकर्षण से सराबोर है, जो कुछ ऐसा प्रतीत होता है जैसे कि धरती के गर्भ में अनूठे भारतीय एहसास वाली किसी भव्य गुफानुमा होटल का निर्माण कर दिया गाय है, जो अजंता-एलोरा की विरासत को प्रतिबिंबित करती है। तो आइए, मास्टर की गुफा का भ्रमण करते हैं, जहां समय भी किसी खिलाड़ी की भांति खेल खेलता है।
कोनों में गपशप कीजिए, माहौल में भव्यता है: प्राचीन वास्तुकला से प्रेरित लिविंग रूम का डिज़ाइन
यह लिविंग रूम पारंपरिक डिज़ाइन से बिल्कुल विपरीत है, जिसमें मौजूद कई ऊंचे फ्लोर गुप्त नुक्कड़ और कोने बनाते हैं, जो कुछ गपशप के दौर के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। भूले-बिसरे कालखंड के खंडहर और अवशेषों से भरी जगहें प्राचीन कहानियों का स्पर्श जोड़ती हैं। इस जगह के बीचोंबीच एक चेहरे की विशाल पत्थर की मूर्ति है जिसमें सोने की परत से भरी दरारें हैं, और आसन्न बैठने की जगह है, जिससे डाइनिंग स्पेस को भव्यता का एहसास मिलता है। इस परिधि के साथ मौजूद दीवारें, अजंता और एलोरा की गुफाओं की प्राचीन महिमा को दर्शाती हैं, जहां हाथ से बनाए गए पशुओं के चित्र इस विज़ुअल ट्रीट में मिथक और रहस्य की एक और परत जोड़ते हैं। बीच में, पत्थर की बेंचों वाला एक भव्य डाइनिंग टेबल है और बैठने की बेमेल व्यवस्था किसी शाही भोज की छवि पेश करती है। लिविंग रूम का मेज़ेनाइन फ्लोर और लेवल, इस जगह को आधुनिक सुंदरता वाली गुफा जैसी गहराई और स्पष्टता प्रदान करते हैं। बैठने की जगह, जो गार्डन से दिखाई देती है, वह जगह है जहां सुंदर घंटी के आकार के लैंप की रोशनी के नीचे ‘वीकेंड का वार’ आयोजित होगा, जो मेज़बान सलमान खान के दबंग सेशंस के लिए इंटीमेट लेकिन ड्रामेटिक मंच साबित होगा।
किचन पॉलिटिक्स को पुरातन आभा मिली
यह किचन किसी प्रागैतिहासिक शेफ का सपना होगी – दबे हुए सैंडस्टोन, ग्रे और डार्क ग्रे टोन वाली कोई पुराने ज़माने की जगह, जो बैक-टू-बेसिक्स वाली आभा को प्रदर्शित करती है। ऐसा लगता है कि इस किचन को पाषाण युग की लक्ज़री कुकबुक से सीधे बाहर निकाल लिया गया है, जिसमें टेराकोटा के बर्तन और पैन जैसे पारंपरिक बर्तन स्थापित किए गए हैं, और चमकती हुई चट्टानें इसकी गूढ़ता को और भी बढ़ा देती हैं। यहां हर बर्तन बीते युग की कोई न कोई कहानी कहता प्रतीत होता है।
जेल: ध्यान करने की गुफा
इस प्राचीन स्थल में भेजे गए लोगों के लिए, सज़ा भी उतनी ही प्राचीन है जितनी प्राचीन वे चट्टाने हैं जिनसे इसे बनाया गया है। किचन के ठीक बगल में स्थित, जेल एकांत में बनाए गए गुफा कक्ष जैसा लगता है, जिसे एकांत में बैठकर आत्ममंथन करने के लिए बनाया गया है। इसकी चट्टान की दीवारें एक अलग, लगभग ध्यान करने जैसा माहौल बनाती हैं जहां समय धीरे-धीरे चलता है, हर सेकंड सदियों की तरह प्रतीत होता है। यह गुफा-नुमा जेल प्रतियोगियों को याद दिलाती है कि भले ही स्वतंत्रता नश्वर है, लेकिन इस अलगाव में सीखे गए सबक शाश्वत हैं।
रहस्यों और भव्यता की गुफा: बिग बॉस का सुइट बेडरूम
इस बेडरूम के प्रवेश द्वार पर आकर किसी गुफा में प्रवेश करने जैसा लगता है – पत्थर की नक्काशीदार जगहें, प्राचीन पेंटिंग्स, और नकली दृश्यों वाली नकली खिड़कियां इस जगह को एक रहस्यमय आउटडोर का आकर्षण देती हैं। इस कमरे को विभिन्न कोनों में विभाजित किया गया है, हर कोने में अपना अनूठा बेड है, मानो यह समय के विभिन्न युगों को विभाजित कर रहा हो। बीच से एक रास्ता कटता है, जो कम ऊंचाई की बैठक की ओर जाता है, जिसकी नीची छतें और स्टैलेक्टाइट जैसे खंभे आपको ऐसी जगह में पहुंचा देते हैं जहां समय ठहर गया है।
कन्फेशन रूम: सीक्रेट्स ऑन द रॉक्स
अपने सीक्रेट्स को कबूल करना इतना स्वप्निल कभी नहीं रहा! दीवान जैसी बैठक के साथ, कन्फेक्शन रूम ऐसी जगह है जो धरती से ही तराशी गई प्रतीत होती है और इसकी पत्थर की दीवारों पर एक हाथी की मूर्ति को विस्तारपूर्वक उकेरा गया है। फ्लोर पर पुराने सोने के सिक्कों को प्रिंट किया गया है, जबकि सेंटरपीस के रूप में एक विशाल घड़ी लगाई गई, जो प्रतियोगियों को याद दिलाती है कि समय हमेशा चलता रहता है। इस कमरे में, समय प्रतियोगियों के कबूलनामे का गवाह बनेगा, क्योंकि हर पल पत्थर पर उकेरा हुआ लगता है।
ट्रोजन हॉर्स से लेकर ट्राइबल मूर्तियों तक: गार्डन एरिया के अंदर
गार्डन एरिया प्राचीन भारतीय विरासत और प्राकृतिक तत्वों का मनमोहक मिश्रण है। इसे सुंदर और परिष्कृत स्तंभों के मार्ग से बांटा गया है, जो शेर के आकार के वॉटर फाउंटेन को लिविंग इन्ट्रेंस से कनेक्ट करता है, जिसका गुंबद एक विस्तृत सुनहरे मेहराब से बना है। आधा गार्डन एरिया हरियाली से भरपूर है, और बाकी का हिस्सा प्राचीन भारत को दर्शाता हुआ प्रतीत होता है। इस एरिया के हरियाली वाले हिस्से में एक विशाल ट्रोजन हॉर्स है जो बाथरूम की पहरेदारी कर रहा है और इसके खोखले पेट को एक छोटे से विश्राम क्षेत्र में तब्दील कर दिया गया है, जो योजनाएं बनाने या बस इस घर की खूबसूरती में खो जाने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। घोड़े की पूंछ की तरफ एक आरामदायक कोना है, जहां घर के दबंग सदस्य बैठकर अपनी अगली चाल की योजना बना सकते हैं। इस बैठक के बगल में एक पेड़ है, जो कई पक्षियों के घोंसले और नारियल के जटा की फर्नीशिंग से सजा हुआ है। बनारस के प्राचीनों घाटों के अनुरूप तैयार किया गया, गार्डन का दूसरा आधा हिस्सा खुरदुरे पत्थर के झरोखों और पूल की ओर झांकती एक आदिवासी महिला की विशाल नक्काशीदार मूर्ति के साथ बिल्कुल विपरीत है। गार्डन के इस तरफ की दीवार पर ट्राइबल बैठक और रस्टिक फर्नीचर वाला एक शामियाना है जो ऐसा लगता है जैसे यह किसी प्राचीन सभ्यता में बना गया हो।
बाथरूम: वक्त का साथ निभाता हमाम
किसी हमाम की तरह तैयार किए गए और समुद्र से प्रेरित डिज़ाइन वाले, इस बाथरूम में एक सेंट्रल सीटिंग एरिया है जो एक आर्टिफिशियल फिशपॉन्ड को घेरते हुए, किसी प्राचीन सामुदायिक स्नानघर का अनुभव कराता है। इस जगह में मूंगों की याद दिलाते सफेद मेहराब, सुनहरी छाया डालने वाला इन्वर्टेड विकर शैंडलर, और सूखी घास की सजावट हैं, जो इसके देसी आकर्षण को बढ़ाते हैं। इस जगह की दीवारों पर फूलदानों और किसी सीसाइड म्यूज़ियम जैसा माहौल पैदा करने वाली कलाकृतियों का विविधतापूर्ण कलेक्शन है।
वार स्टेज: जहां अतीत की मुलाकात होती है भविष्य से
वार स्टेज इस गुफा होटल का ग्रैंड फिनाले है; यह फ्यूचरिस्टिक ट्विस्ट वाली जगह है। बीच में एक आकर्षक, फ्यूचरिस्टिक कार खड़ी है, जैसे यह अभी-अभी किसी दूसरी टाइमलाइन से आ गई हो, जबकि सेट का बाकी हिस्सा पत्थर की मूर्तियों और आधुनिक टेक से सजाया गया है। यह वाकई समय का तांडव है जहां एक विशाल घड़ी स्थापित की गई है, जो निरंतर याद दिलाती रहती है कि कोई भी समय के चंगुल से बच नहीं सकता है, चाहे वे अतीत में फंसे हों या भविष्य की ओर दौड़ रहे हों।
घर को डिज़ाइन करने के बारे में बात करते हुए, कला निर्देशक ओमंग कुमार बी. और प्रोडक्शन डिज़ाइनर वनिता गरुड़ ने संयुक्त रूप से कहा, “हमने दर्शकों के बीच विस्मय की भावना पैदा करने और अपनी खुद की कल्पना के साथ ही रचनात्मकता की भूख को जगाने के लिए इस भव्य गुफा होटल थीम को चुना। हमारा लक्ष्य ऐसी जगह बनाना था, जहां हर कोने में समय की निरंतर यात्रा की भावना पैदा हो, फिर भी ऐसा महसूस हो कि आपने अतीत, वर्तमान और भविष्य में थम चुकी चीजों वाली दुनिया में कदम रखा है। गुफा जैसी संरचनाएं, पत्थर की मूर्तियां, और विस्तारपूर्वक की गईं नक्काशी भारत की उन प्राचीन गुफाओं और स्थानों का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिनकी दीवारों के भीतर सदियों की कहानियां प्रदर्शित हैं। इस थीम की प्रेरणा अजंता, एलोरा और एलिफेंटा गुफाओं जैसी लाजवाब जगहों से ली गई है, जहां प्राकृतिक संरचनाओं का आर्किटेक्चर बहुत कुछ कहता है। यह घर इस गेम का बैकड्रॉप बस नहीं है; यह ज़िंदगी से भरपूर निकाय है जो उनकी सहनशक्ति और अनुकूलनशीलता की परीक्षा लेता है। मैं इस दुनिया में कदम रखने वाले सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि उन्हें इस प्राचीन माहौल में ताकत, टिक-टिक करती घड़ियों में ज्ञान, और आगे आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करने का साहस मिले।”


