- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
अदा शर्मा ने डिज़्नी+ हॉटस्टार की नई सीरीज़ ‘रीता सान्याल’ में निभाया वकील का किरदार 14 अक्टूबर 2024 को रिलीज़ होगी यह सीरीज़
‘रीता सान्याल’ को कीलाइट प्रोडक्शन्स ने प्रोड्यूस किया है और यह डिज़्नी+हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर फ्री में स्ट्रीम के लिये उपलब्ध होगी ~
मुंबई, : डिज़्नी+ हॉटस्टार अपने दर्शकों के लिये लेकर आया है एक नया रोमांचक शो ‘रीता सान्याल’, जो एक जुझारू लड़की की कहानी है। एक वकील और जासूस के रूप में मुश्किल मामलों को अपनी चतुराई से सुलझायेगी, जो आपको रोमांचित कर देंगे। इस किरदार को मशहूर अभिनेत्री अदा शर्मा ने निभाया है। रीता के इस सफर से जुड़ें, जिसमें वह न्याय के जटिल मामलों को सुलझाती नजर आयेगी। अपनी बुद्धिमानी व चतुराई और छिपकली जैसे कौशल के साथ, क्या वह न्याय के इस कठिन खेल में सफल हो पायेगी? इस सीरीज को राजेश्वर नायर और कृष्णन अय्यर ने कीलाइट प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है और इसके निर्देशक हैं- अभिरूप घोष। यह सीरीज प्रसिद्ध लेखक अमित खान द्वारा रचित किरदार पर आधारित है। ‘रीता सान्याल’ 14 अक्टूबर, 2024 से केवल डिज़्नी+ हॉटस्टार पर मोबाइल पर फ्री में स्ट्रीम होगी।
राजेश्वर नायर, निर्माता और सह-संस्थापक, कीलाइट प्रोडक्शंस ने कहा, “रीता सान्याल एक ऐसी सीरीज है जो रहस्य, भावना और रोमांच से भरी हुई है। इसमें स्टोरीटेलिंग की वह हर चीज है, जो मुझे पसंद है। यह मनोरंजक एवं दिलचस्प है और आपको बांध कर रखती है। अदा ने रीता का किरदार बहुत अच्छे से निभाया है और उसे जीवंत कर दिया है। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं और उन्होंने इस किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। मुझे दर्शकों को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर हमारे साथ इस सफर पर लेकर चलने का बेसब्री से इंतजार है। यह हमारे लिए बहुत मेहनत और प्यार का काम रहा है, और मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शक इसे उतना ही पसंद करेंगे जितना हमें इसे बनाते समय मजा आया।”
अदा शर्मा, जो रीता सान्याल का किरदार निभा रही हैं, ने कहा, “मैं हमेशा से रीता सान्याल जैसा किरदार निभाना चाहती थी। मुझे खुशकिस्मती से कभी टाइपकास्ट नहीं किया गया और मैंने विभिन्न प्रकार के किरदार निभाए हैं – कुछ प्रशंसनीय, कुछ डरावने, कुछ प्यारे और कई ऐसे जो मुझसे अलग हैं। लेकिन जब मैंने रीता सान्याल की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मुझे पता था कि यह शो मेरे लिए है। एक्टर्स के रूप में, हमें अलग-अलग किरदारों को निभाने के लिये विभिन्न प्रोजेक्ट्स करने होते हैं। यहां मुझे एक ही शो में 10 लोगों का रोल निभाने का मौका मिला! इसमें एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिल, और क्राइम सब कुछ है! यह सीरीज एक लड़की की चुनौतियों का सार पेश करती है जो वकील और जासूस के रूप में सफल होने की कोशिश कर रही है। इसकी खास बात यह है कि रीता सान्याल एक कॉमिक बुक की तरह है। यह मजेदार, रोमांचक और भव्य है। मैं दर्शकों को मेरे और डिज़्नी+ हॉटस्टार के साथ इस अद्भुत यात्रा पर ले जाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”
इस सीरीज में राहुल देव, अंकुर राठी और माणिक पपनेजा जैसे बेहतरीन कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आयेंगे।
~ ‘रीता सान्याल’ के साथ रहस्यों का खुलासा करने के लिए तैयार हो जाइए, जोकि 14 अक्टूबर डिज़्नी+ हॉटस्टार के मोबाइल एप्प पर फ्री में स्ट्रीम होगी


