- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कलर्स के साथ नवरात्रि: हर नारी की शक्ति का उत्सव मनाइए!
महिलाओं पर केंद्रित कहानियों की विरासत को आगे बढ़ाने के साथ, कलर्स हर महिला में विद्यमान देवी को सम्मान अर्पित करते हुए, नवरात्रि उत्सव के साथ स्क्रीन को रोशन करने के लिए तैयार है। यह दिव्य महोत्सव नवरात्रि की शुभ नौ रातों के दौरान पूरे देश को रोशन कर देता है। इस शानदार त्योहार में, कलर्स की अभिनेत्रियां नवदुर्गा के जीवंत अवतार में बदल गई हैं, जिनमें से प्रत्येक में आधुनिक महिला का प्रतिनिधित्व करने वाली एक अनूठी शक्ति है – सहनशीलता (सब्र), धैर्य (हिम्मत), साहस (वीरता), शक्ति (ताकत) और संकल्प (दृढ़ संकल्प)। जब ये शक्तिशाली महिलाएं शयन आरती के लिए एकत्रित होती हैं, तो उनकी आवाज़ सुर मिलाकर घोषणा करती है, ‘हर घर में बसती है देवी मां, हर घर में बसते हैं हम!’ यह याद दिलाता है कि हर महिला में दिव्यता विद्यमान है।
‘दुर्गा’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं प्रणाली राठौड़ कहती हैं, “मेरे किरदार दुर्गा की तरह ही, मुझे भी उन अनगिनत महिलाओं के मन की ज्वाला महसूस होती है, जिन्हें चुप रहकर सबकुछ सहना पसंद नहीं। मैं चाहती हूं कि हर लड़की को अपनी इस ताकत का एहसास हो। हम बदलाव के झंडाबरदार हैं, ज़रूरत पड़ने पर क्रांति की चिंगारी जलाने के लिए तैयार हैं।”
‘सुमन इंदौरी’ में सुमन की भूमिका निभा रहीं अशनूर कौर कहती हैं, “सुमन इंदौरी में दिया जा रहा सबसे बड़ा संदेश, यह है कि हमने अपने पैरों पर दूसरों की उम्मीदों की बेड़ियां नहीं बांधी हैं; हम अपने सपनों से प्रेरित हैं। नवरात्रि के दौरान देवियों की तरह, हर महिला में मुश्किलों से लड़ने की शक्ति होती है।”
‘परिणीति’ में परिणीत की भूमिका में प्यार पाने वाली अंचल साहू कहती हैं, “परिणीति हमें याद दिलाती है कि चाहे कुछ भी हो, अच्छाई की बुराई पर जीत होगी ही। जिस तरह महिलाएं घरों को संवारती हैं, और बोर्डरूम का नेतृत्व करती हैं, उम्मीद है कि वे हर दिन शक्ति को नया रूप देंगी।”
‘मिश्री’ में मुख्य भूमिका निभा रही, श्रुति भिष्ट कहती हैं, “इस नवरात्रि, आइए उन महिलाओं की सराहना करें जिन्होंने आज़ाद होने, दहाड़ने और अपने लिए बेहतर जीवन पाने का साहस किया है। मुझे इस धरती की सभी बेटियों पर गर्व है, जो मिश्री की तरह दयालुता के कामों से इस बेहतर को एक बेहतर जगह बना रही हैं।”
‘मंगल लक्ष्मी’ में मंगल की भूमिका निभाने वाली, मशहूर दीपिका सिंह कहती हैं, “इस नवरात्रि, आइए मंगल जैसी सभी गृहणियों की सराहना करें जो अपने परिवार का ध्यान देने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। मेरी कामना है कि यह त्योहारी उत्सव हर महिला को अपनी असली शक्ति को अपनाने के लिए प्रेरित करे।”
‘मेघा बरसेंगे’ में मेघा की भूमिका निभाने वाली, नेहा राणा कहती हैं, “महिलाएं विकास और बदलाव की धड़कन हैं। यह भी काफी उचित है कि मेरा किरदार, मेघा इस नवरात्रि में एक बड़े बदलाव से गुज़रने वाला है। मुझे उम्मीद है कि महिलाएं उसके साहस से प्रेरित होंगी।”
‘मंगल लक्ष्मी’ में लक्ष्मी की भूमिका निभा रहीं, सानिका अमित कहती हैं, “मां दुर्गा के नौ रूपों की तरह ही, हर महिला में एक अनोखी ताकत होती है जिससे वह दिलों के साथ ही पहाड़ों को भी हिला सकती हैं। इस नवरात्रि, आइए उन महिलाओं की अडिग भावना को सलाम करें, जिन्हें हम अपने घरों की लक्ष्मी मानते हैं।”


