- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आईवी लीग वेंचर्स और एफआईटीटी – आईआईटी दिल्ली के सहयोग से इंदौर को स्टार्टअप हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम
इंदौर में स्टार्टअप हब बनने के लिए सभी जरूरी पहलू मौजूद
इंदौर. इंदौर और इसके आस-पास के क्षेत्र में स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योर एक्टिविटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को नक्षत्र कन्वेंशन सेंटर में आईवी लीग वेंचर्स द्वारा इंदौर इनोवेस्ट- इनोवेट, कनेक्ट और इन्वेस्ट का आयोजन किया गया। आईआईटी दिल्ली के साथ कोलैब्रेशन में आयोजित इस इवेंट के जरिए एंटरप्रेन्योरशिप कल्चर को प्रमोट करने के लिए एक बेहतर इकोसिस्टम बनाने का प्रयास किया गया। आईआईटी दिल्ली टियर-2 सिटी में बेहतर स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार करने के लिए इंदौर को सिलेक्ट किया है।

स्टार्टअप्स को मिला नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म
आईवी लीग वेंचर्स के श्री आनंद सकलेचा ने बताया कि इंदौर में स्टार्टअप हब बनने के लिए सभी जरूरी पहलू मौजूद है बस जरूरत है तो सही गाइडेंस और प्लेटफॉर्म की। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने इस इवेंट का आयोजन किया है। इवेंट में इन्वेस्टर, इंडस्ट्री लीडर्स और मेंटर के साथ स्टार्टअप को कनेक्ट करने का मौका दिया गया जिसके जरिए उन्हें आवश्यक रिसोर्स प्राप्त करने, एक्सपर्ट की सलाह और नेटवर्किंग के जरिए अपने स्टार्टअप को को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा सके जिससे कि इंदौर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में इनोवेशन को बढ़ावा मिल सके।
इंदौर के स्टार्टअप से लगातार जुड़े रहने का करेंगे प्रयास
एफआईटीटी-आईआईटी दिल्ली के एमडी और सीईओ श्री निखिल अग्रवाल ने कहा कि इवेंट के दौरान इंदौर के यूथ और स्टार्टअप की एनर्जी देखते ही बनती थी। यहां ऐसे कई सारे स्टार्टअप नजर आए जिन्हें अगर प्रॉपर गाइडेंस मुहैया कराया जाए जो वह बड़े लेवल स्केल करके यूनिकॉर्न बन सकते है। हम इस तरह के इवेंट के जरिए इंदौर के ऐसे स्टार्टअप के साथ लगातार जुड़े रहने का प्रयास करेंगे।
ग्लोबल सिनेरियो की दी जानकारी
कार्यक्रम में ग्लोबल लेवल पर एंटरप्रेन्योरल लैंडस्केप में मशहूर डे जिन किम ने स्टार्टअप्स को संबोधित किया। उन्होंने इनोवेशन और स्टार्टअप स्केलिंग के ग्लोबल सिनेरियो के बारे में जानकारी दी। डे जिन किम द्वारा दी गई जानकारी नए और स्थापित एंटरप्रेन्योर दोनों के लिए बेहद ज्ञानवर्धक रही। उन्होंने प्रैक्टिकल पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जानकारी को साझा किया।
पैनल डिस्कशन में हुई सार्थक चर्चा
इस अवसर पर इंडस्ट्री लीडर्स, इन्वेस्टर और स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़े लोगों के बीच में पैनल डिस्कशन का आयोजन भी किया गया। कैकटस वेंचर्स के प्रशांत एच ने बताया कि पैनल डिस्कशन में इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी, इनोवेशन इंक्यूबेशन और एक्सीलरेटिंग स्टार्टअप ग्रोथ जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया था, जिससे प्रतिभागियों को सफल एंटरप्रेन्योर बनने के प्रैक्टिकल और स्ट्रैटेजिक पहलुओं को जानने का मौका मिला।
पीचिंग सेशन रहा इंटरेस्टिंग
आईवी लीग वेंचर्स के डॉ. मधु वासपल्ली, ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पीचिंग का सेशन रहा। जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से सिलेक्ट हुए 25 से ज्यादा स्टार्टअप ने इन्वेस्टर्स के सामने पीच प्रजेंट की। इनमें से कई स्टार्टअप को नेक्स्ट राउंड की बातचीत के लिए बुलाया गया वहीं कुछ ऑन द स्पॉट फंड पाने में सफल रहे। सिंगापुर से आए दीप सेन ने कहा कि इंदौर जैसे शहर में इस लेवल का इवेंट होना यहां कि पोंटेशिय़ल को दर्शाता है। हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे कि इंदौर को ग्लोबल लेवल पर स्टार्टअप हब के रूप में स्टैबलिश किया जा सके।


