- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने भारत में अपने तीसरे विनिर्माण संयत्र का निर्माण कार्य प्रारंभ किया
श्रीसिटी में यह नया विनिर्माण संयंत्र 2026 के अंत तक काम करना शुरू कर देगा
भारत: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड (एलजीईआईएल) ने आज श्री सिटी, आंध्र प्रदेश में अपने नए विनिर्माण संयंत्र का निर्माण कार्य प्रारंभ किया। इस अवसर पर श्री नारा लोकेश, माननीय इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशंस, रियल टाईम गवर्नेंस और ह्यूमन रिसोर्सेज़ डेवलपमेंट मंत्री, आंध्र प्रदेश सरकार मौजूद थे। यह नया संयंत्र साल 2026 के अंत तक काम करना शुरू कर देगा।
श्री सिटी के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यह नया विनिर्माण संयंत्र एलजीईआईएल की उत्पादन क्षमता तो बढ़ाएगा ही और साथ ही क्षेत्र में स्थानीय रोजगार भी प्रदान करेगा। यह नया संयंत्र भारत में एलजी का तीसरा संयंत्र है। अन्य दो संयंत्र ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश और पुणे, महाराष्ट्र में स्थित हैं। यह निवेश एलजी की ग्लोबल सप्लाई चेन में एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने के भारत के सामर्थ्य को दर्शाता है।
एलजीईआईएल को यह नया संयंत्र स्थापित करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने श्री सिटी में 247 एकड़ की जमीन दी है। इस संयंत्र से लगभग 1495 प्रत्यक्ष नौकरियों का सृजन होगा। एलजीईआईएल द्वारा इस संयंत्र के लिए चार साल की अवधि में लगभग 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर (5001 करोड़ रु.) का निवेश किया जाएगा। इसके साथ क्षेत्र में कई सहायक कंपनियाँ भी आएंगी, जिससे आंध्र प्रदेश राज्य में व्हाईट गुड्स निर्माण का एक परिवेश स्थापित होगा।
श्री सिटी का यह नया संयंत्र उत्पादन प्रक्रिया को स्थानीय स्तर पर ले आएगा तथा पूरे भारत में एलजी उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करेगा। इससे दक्षिण भारत में एलजीईआईएल की सप्लाई चेन मजबूत होगी तथा क्षेत्र में ग्राहकों के लिए एलजी उत्पादों की उपलब्धता बढ़ेगी। इस संयंत्र में विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें एसी कम्प्रेसर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर शामिल हैं।
श्री नारा लोकेश के अलावा समारोह में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और दक्षिण कोरिया से एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के सीनियर एग्ज़िक्यूटिव भी मौजूद थे, जिनमें लु जे-शेओल, प्रेसिडेंट, एलजी होम अप्लायंस सॉल्यूशन कंपनी; जेम्स ली, प्रेसिडेंट, एलजी ईको सॉल्यूशन कंपनी; और होंग जु जियोन, मैनेजिंग डायरेक्टर, एलजीईआईएल शामिल थे। अन्य सरकारी अधिकारी और एलजीईआईएल की लीडरशिप भी यहाँ मौजूद थी।
आंध्र प्रदेश की नई राजधानी, अमरावती से अपनी शुभकामनाएं देते हुए आंध्र प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, श्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘‘हम श्री सिटी आंध्र प्रदेश में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का स्वागत करते हैं। आंध्र प्रदेश में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का नया विनिर्माण संयंत्र आंध्र प्रदेश की प्रगतिशील नीतियों को प्रमाणित करता है। यहाँ उद्योगों के लिए मित्रवत वातावरण है। ईज़-ऑफ-डूईंग बिज़नेस से इनोवेशन को बढ़ावा मिलता है। इसलिए यह विश्वस्तरीय विनिर्माण का केंद्र है। यहाँ पर उद्योगों के लिए विकसित परिवेश है। कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है और व्यवसाय के अनुकूल वातावरण है। इसलिए नए संयंत्र के लिए श्री सिटी सबसे अच्छा स्थान है।’’
श्री नारा लोकेश, माननीय इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशंस, रियल टाईम गवर्नेंस और ह्यूमन रिसोर्सेज़ डेवलपमेंट मंत्री, आंध्र प्रदेश सरकार ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत में अपने तीसरी विनिर्माण संयंत्र के लिए आंध्र प्रदेश को चुना है। यह भारत के लिए एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की प्रतिबद्धता को उजागर करता है। मुझे विश्वास है कि आंध्र प्रदेश में उनके विस्तार से भारत में एलजी उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।’’


