- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस।
• भारत की सबसे सफल लग्जरी SUV अब ज्यादा बड़ी और दमदार।
• सबसे अधिक विशाल रियर केबिन वाली सेगमेंट में सबसे लंबी कार।
• बेस्ट-इन-क्लास ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए डिजिटल टेक और ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम में नए बदलाव। एडाप्टिव LED हेडलाइट्स, डिजिटल की प्लस, कम्फर्ट एक्सेस 2.0,BMW OS9 के साथ वाइडस्क्रीन कर्व्ड डिस्प्ले।
• स्पोर्टी BMW ट्विनपॉवर टर्बो पेट्रोल इंजन 156 hp के साथ 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन का बेजोड़ मेल।
गुरुग्राम। नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस को आज भारत में लॉन्च किया गया। BMW X1 देश की सबसे सफल लग्जरी स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल है और अब इसका नया अवतार लॉन्ग व्हीलबेस पेश किया गया है, जिसमें मिलती है बेहतर प्रदर्शन के साथ कई डिजिटल अपग्रेड्स।
नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस का पेट्रोल वेरिएंट BMW ग्रुप प्लांट चेन्नई में स्थानीय रूप से उत्पादित किया जाता है और आज से BMW डीलरशिप पर इसकी बुकिंग की जा सकती है।
श्री हरदीप सिंह बरार, प्रेसिडेंट और CEO, BMW ग्रुप इंडिया ने कहा, “BMW X1 भारत में एक शानदार सफलता की कहानी रही है और लग्जरी SUV सेगमेंट में अपनी बढ़त बनाए हुए है। नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस एक दमदार नई पेशकश के साथ इस बढ़त को और आगे बढ़ाती है। ज्यादा जगह, ज्यादा आराम, ज्यादा टेक्नोलॉजी और ज्यादा शानदार मौजूदगी। अपने सेगमेंट की सबसे लंबी, सबसे ऊंची और सबसे चैड़ी कार होने के नाते, यह ऐसी जगह और पिछली सीट पर ऐसा आराम देती है जो वाकई बेमिसाल है, साथ ही यह BMW की पहचान बनी फुर्ती, परफॉर्मेंस और ड्राइविंग के मजे को भी बरकरार रखती है। इस लॉन्च के साथ, हम न केवल इस मॉडल की आकर्षक पहचान को बढ़ा रहे हैं, बल्कि हम उस उम्मीद को भी एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं जो ग्राहक इस क्लास की लग्जरी SUV से करते हैं।”
The introductory ex-showroom price of the new BMW X1 LWB is INR 49,90,000.
नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस।
अपने आकर्षक डिजाइन और बेहद विशाल इंटीरियर के साथ, नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस अपनी एक तगड़ी पहचान बनाती है। क्लास के बेहतरीन डायमेंशंस – लंबाई (4,616 mm), चैड़ाई (2,104 mm), ऊंचाई (1,641 mm) और व्हीलबेस (2,800 mm) – के कारण यह अपने सेगमेंट की सबसे लंबी कार होने के साथ-साथ इंडिया में उपलब्ध सबसे अधिक आलिशान 5-सीटर SUVs विकल्प बनती है।
इसका अगला हिस्सा BMW की सिग्नेचर किडनी ग्रिल और सेगमेंट यूनिक अडाप्टिवLED हेडलाइट्स, की बदौलत बेहद आकर्षक नजर आता है। इसका इंटेलीजेंट BMW हाई बीम असिस्टेंट रात के समय सामने से आने वाली गाड़ियों पर तेज रोशनी पड़ने से बचाता है। एल्युमीनियम सैटिनेटेड रूफ रेल्स वाली लंबी रूफ लाइन, चौकोर व्हील आर्च कंटूर और ट्यूबलेस टायरों वाली 18-इंच Mलाइट अलॉय व्हील्स इसके समग्र सुन्दरता को और भी निखारते हैं।
इंटीरियर बड़ी और खुली होने के साथ ही आधुनिक डिजाइन, बेहतरीन कारीगरी और नवीन कार्यशीलता के वजह से अलग ही कम्फर्ट महसूस होता है। ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर, दोनों के लिए मल्टी-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल स्पोर्ट सीटें दी गई हैं। लंबी व्हीलबेस (+108 mm) की बदौलत पीछे बैठने वाले यात्रियों को एक बेहतरीन अनुभव मिलता है। सेगमेंट का सबसे स्पेसियस रियर केबिन, जिसमें भरपूर लेगरूम (+150 mm) और असाधारण नी-रूम (+109 mm) मिलता है। बखूबी कंटूर्ड सीट्स, लंबी कुशनिंग (+15 mm) और बेहतर बोल्स्टरिंग से बेजोड़ लक्जरी और कम्फर्ट सुनिश्चित होता है, फिर चाहे सफर कितना भी लंबा क्यों न हो।
वाइडस्क्रीन कर्व्ड डिस्प्ले – जिसकी सीमलेस ग्लास सर्फेस ड्राइवर की ओर झुकी है – केबिन का डिजिटल, हाई-क्लास आकर्षण बढ़ाती है। ‘एल्युमीनियम मेशइफेक्ट’ट्रिम वाले सुडौल और सुव्यवस्थित डैशबोर्ड के साथ लक्जरी इंस्ट्रूमेंट पैनल की खूबसूरती देखते ही बनती है। स्टोरेज वाला फ्लोटिंग आर्मरेस्ट एर्गोनोमिकली कंट्रोल क्लस्टर के साथ सुमेलित है। एक और प्रीमियम फीचर – 12 लाउडस्पीकरों और 205W आउटपुट वाला हर्मन कार्डों साउंड सिस्टम कॉन्सर्ट जैसा अनुभव प्रदान करता है। इसका पैनोरमा सनरूफ एक शानदार आकर्षण है। 9 स्क्वायर फीट की एरिया वाला यह सनरूफ इस सेगमेंट का सबसे बड़ा सनरूफ है और केबिन में अधिक जगह और प्राकृतिक रोशनी का एहसास कराता है।
नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस चार आकर्षक रंगों – नाईटडस्क ब्लू, स्काईस्क्रेपर ग्रे, कार्बन ब्लैक और मिनरल वाइट – में उपलब्ध है। इसमें वेगांजा परफोरेटेड अपहोल्स्ट्री के साथ कैस्टेनिया या डुअल टोन स्मोक वाइट ग्रे का मेल बहुत ही सुंदर दिखता है।
BMW ट्विनपॉवर टर्बो टेक्नोलॉजी पेट्रोल इंजन अधिकतम शक्ति को उत्कृष्ट दक्षता के साथ जोड़ता है और कम इंजन स्पीड पर भी त्वरित प्रतिक्रिया प्रदान करता है। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन 115kW / 156 hp की शक्ति और 1,500–4,600rpm पर अधिकतम 230Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। फ्रंट व्हील ड्राइव, डबल क्लच टेक्नोलॉजी वाला 7 स्पीड स्टेपट्रॉनिक ट्रांसमिशन और 50:50 वजन वितरण मिलकर शानदार स्थिरता के साथ मजेदार, डायनामिक हैंडलिंग प्रदान करते हैं।
नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस, BMW iDrive के नवीनतम वर्सन के साथ आती है, जिसमें आपको वॉइस और टच कंट्रोल के माध्यम से सहज और आसान एक्सेस मिलता है। यह नवीनतम BMW ऑपरेटिंग सिस्टम9 पर आधारित है, जिससे अतिरिक्त डिजिटल सेवाओं के कस्टमाइजेशन की गुंजाइश रहती है।
MyBMWऐप हर समय वाहन की स्थिति पर नजर रखता है। कम्फर्ट एक्सेस वाला BMW डिजिटल की प्लस, स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच को वाहन की चाबी में बदलकर सुविधा का एक नया मानक स्थापित करता है, इसके साथ ही NFC कार्ड भी दिया गया है।
ड्राइवर को पार्किंग के दौरान प्रभावी सहायता मिलती है, जिससे आराम और सुरक्षा बढ़ती है। यह पार्किंग असिस्टेंट जैसी सुविधाओं से लैस है, जो आगे और पीछे एक्टिव पार्क डिस्टेंस कंट्रोल सेंसरों और रियर व्यू कैमरा के माध्यम से पार्किंग में सहायता करता है। 360सराउंड व्यू वाले पार्किंग असिस्टेंट प्लस की बदौलत तंग जगहों में भी पार्किंग आसान बन जाती है।


