- Solaryaan Showcases Hybrid Inverters and Battery Storage Solutions for Homes, Businesses and Industry at REI Expo 2026
- Madhya Pradesh Powers Up Semiconductor Ambitions with MPSEDC–SEMI India MoU and IESA’s Industry ecosystem support.
- Pragya Jaiswal on Working with Sunny Deol in the Upcoming Suryaa: Ant Se Aarambh Tak, Reveals His Off-screen Personality is Different from His On-screen Portrayals
- JEET AI Launches India’s First AI Tutor That Goes Beyond Answers to Actually Teach
- जीत एआई (JEET AI) ने पेश किया भारत का पहला एआई ट्यूटर, जो सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि पढ़ाता भी है
फेस्टिव सीज़न में इंदौर में पहली बार शोकेस हुईं MG SELECT की M9 और Cyberster
इंदौर: JSW MG Motor India के लक्ज़री ऑटोमोटिव चैनल MG SELECT द्वारा इस त्योहारी सीज़न की शुरुआत के साथ पहली बार इंदौर में MG M9 – the Presidential Limousine and Cyberster – World’s Fastest MG को प्रदर्शित किया जाएगा। यह नए दौर के लक्ज़री कार खरीदारों के लिए दोनों MG लक्ज़री इलेक्ट्रिक वाहनों को देखने, अनुभव करने और बुक करने का अवसर है। इन वाहनों की बिक्री और बिक्री के बाद की सेवाएँ 14 अक्टूबर से मैरियट होटल, विजय नगर, इंदौर में शुरू हो गई है।
MG M9 और MG Cyberster अपने-अपने सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाली कारें हैं। बाज़ार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत, MG SELECT इस साल के अंत में इंदौर में अपनी समर्पित बिक्री और बिक्री के बाद की सेवाओं की व्यवस्था स्थापित करने की भी तैयारी कर रहा है। इससे मध्य प्रदेश में ग्राहकों के साथ उसका जुड़ाव और मज़बूत होगा।
JSW MG Motor India के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (Chief Commercial Officer) विनय रैना ने कहा, “लक्ज़री मोबिलिटी की पहचान अब ऐसे अनुभवों से तय हो रही है, जो आराम, प्रदर्शन, तकनीक और विशिष्टता के माध्यम से ग्राहकों की जीवनशैली और आकांक्षाओं को दर्शाते हैं। मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में से एक होने के नाते, इंदौर विशिष्ट लक्ज़री उत्पादों के लिए एक महत्वपूर्ण बाज़ार है।”
MG SELECT इंदौर के डीलर पार्टनर गौरव आनंद ने कहा, “त्योहारी सीज़न ग्राहकों के लिए लक्ज़री उत्पाद खरीदने पर विचार करने का एक महत्वपूर्ण समय होता है। हम ग्राहकों को इन वाहनों से परिचित कराने और MG M9 तथा MG Cyberster के लिए व्यक्तिगत ज़रूरतों के अनुरूप लक्ज़री बिक्री एवं बिक्री के बाद की सेवाओं का अनुभव प्रदान करने के लिए उत्सुक हैं।”
MG Cyberster परफॉर्मेंस कारों की दुनिया में एक नया और आकर्षक आयाम जोड़ती है। यह दो सीटों वाली कार के रोमांच को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन की तुरंत प्रतिक्रिया के साथ जोड़ती है। क्लासिक MGB रोडस्टर से प्रेरित इसकी शानदार डिज़ाइन में electric scissor doors, cockpit-style seating interiors, and a low-slung silhouette, जो इसे हर जगह ध्यान आकर्षित करने वाली कार बनाता है। 510 PS की पावर और 725 Nm का टॉर्क उत्पन्न करने वाले डुअल-मोटर, ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप से लैस यह कार लगभग 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
MG M9 एक्ज़ीक्यूटिव यात्रा को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करती है। यह एक लक्ज़री MPV की व्यावहारिकता को यात्रियों के आराम और तकनीक पर विशेष ध्यान देने के साथ जोड़ती है। इसका लाउंज-प्रेरित केबिन प्रेसिडेंशियल सीटों पर केंद्रित है, जिनमें 16-तरह से एडजस्टमेंट, मसाज के 8 मोड, वेंटिलेशन और हीटिंग की सुविधा है। इन सभी सुविधाओं को इंटेलिजेंट आर्मरेस्ट के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। यॉट-शैली की डुअल सनरूफ, 64 रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग और 13-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम केबिन के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं। सुरक्षा सुविधाओं में लेवल 2 ADAS, ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम (DMS) और सात एयरबैग शामिल हैं। इस वाहन को EURO NCAP और ANCAP से प्रमाणित 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग भी प्राप्त है।


