- Geeta Basra Shares Her Childhood Dream was to Become an Actress, Takes a Trip Down Memory Lane
- Siddharth Gets Honoured for a Riveting Performance as Squadron Leader Ajay Ahuja in Operation Safed Sagar: It's been a nice dream to play a hero who is really a hero
- From The Wizard Of The Kremlin to The Invite: 07 acclaimed English films on Zee 5 to add to your watchlist
- Kunal Kapoor Shares His Experience of Filming Grand-Scale Action Sequences for Ramayana, Talks About Working with Yash and Hollywood Stunt Coordinator Terry Notary
- Seerat Kapoor Seeks Collective Prayers and Divine Protection for a Film Close to Her Heart
एम्वे ने हर्बल ओरल केयर सेगमेंट में रखा कदम
ग्लिस्टर हर्बल्स टूथपेस्ट लॉन्च किया
मुंबई. एम्वे इंडिया, देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी ने आज अपने नवीनतम इनोवेशन- ‘ग्लिस्टर हर्बल्स टूथपेस्ट’ को लॉन्च करने की घोषणा की है। इस तरह कंपनी ने हर्बल ओरल केयर बाजार में अपना प्रवेश दर्ज किया है। वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय अपने 100 करोड़ रुपये के ब्रांड-ग्लिस्टर की सफलता के आधार पर, नया हर्बल ओरल केयर उत्पाद कई हर्बल सामग्रियों का मिश्रण है। इसका स्वाद बहुत बेहतरीन और रंग बेहद आकर्षक है जोकि सभी को अपनी ओर खींचेगा। इस नये एवं उन्नत उत्पाद के साथ, एम्वे का उद्देश्य भारत में 1980 करोड़ रुपये* के ओरल केयर सेगमेंट को लक्षित करना है।
ग्लिस्टर हर्बल्स के लॉन्च की घोषणा कर श्री संदीप शाह, चीफ मार्केटिंग ऑफीसर, एम्वे इंडिया ने कहा, “ग्लिस्टर हमारे सबसे लोकप्रिय वैश्विक ब्रांडों में से एक रहा है। पांच से अधिक दशकों से बेस्टसेलर रहे ग्लिस्टर ने दुनिया भर के लाखों ग्राहकों का भरोसा जीता है और उनके ओरल हाइजीन रूटीन का अभिन्न हिस्सा रहा है।
उच्चतम गुणवत्ता के उत्पादों की पेशकश करने की हमारी प्रतिबद्धता और लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक एवं हर्बल विकल्पों की बढ़ती मांग को संबोधित करने के साथ, ग्लिस्टर हर्बल्स हमारे फ्लैगशिप ब्रांड का विस्तार है और इसे हमारे भारतीय ग्राहकों के लिए देश में ही विकसित किया गया है।”
उन्होंने यह भी कहा, “हाल के वर्षों में हर्बल ओरल केयर उत्पादों की इंडस्ट्री में उल्लेखनीय विकास हुआ है, हर्बल समाधानों को लेकर ग्राहकों की पसंद बढ़ रही है और इन उत्पादों के दीर्घकालिक लाभों में उनका भरोसा भी बढ़ा है। हालांकि हमारी शोध** में पसंद किये जाने वाले सेंसोरियल की जरूरत पर जोर दिया गया है- यह ऐसा अंतर है जोकि फिलहाल बाजार में उपलब्ध पेशकशों में मौजूद नहीं हैं।
इसी वजह से ग्राहक नियमित एवं नॉन-हर्बल उत्पादों का रुख कर रहे हैं। बायो-डिग्रेडेबल माइक्रोबीड्स एवं शानदार स्वाद के इस दमदार मिश्रण के साथ, हमारा उद्देश्य उत्पाद का इस्तेमाल करने के अनुभव को बदलना और बाजार में हर्बल टूथपेस्ट को लंबे समय तक अपनाने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना है। मुझे भरोसा है कि हमारा नवीनतम नवाचार और इसकी क्षमता श्रेणी को बदल देगी।”
सुश्री अनीशा शर्मा, कैटेगरी हेड, ब्यूटी एवं पर्सनल केयर, एम्वे इंडिया ने कहा, “ग्लिस्टर हर्बल्सएम्वे के हर्बलओरल केयर समाधान के तौर पर सर्वश्रेष्ठ ढंग से परिभाषित है और यह जबर्दस्त स्वाद एवं हर्ब्स की अच्छाईयों की पेशकश करता है। इस मल्टी-ऐक्शन टूथपेस्ट में स्पियरमिंट, लौंग, अदरक, नीम, मुलेठी आदि जैसी 11 सामग्रियां हैं जोकि अपने फायदों एवं बेहतरीन स्वाद के लिए जानी जाती हैं।
इसमें एसेंशियल ऑयल्स के बायोडिग्रेडेबल माइक्रोबीड्स भी हैं जिसमें लौंग एवं टी ट्रीशामिल हैं जोकि सामग्रियों का अधिकतम असर सुनिश्चित करती हैं। हर्ब्स के गुण दांतों को 12-घंटों तक की सुरक्षा और ताजी सांस देते हैं और रिमिनरलाइजेशन के साथ दांतों को सफेद भी बनाते हैं।”#
उन्होंने आगे बताया, “हम बाजार द्वारा पेश कारोबारी अवसरों को लेकर उत्साहित हैं। देशव्यापी पहुंच सुनिश्चित करने और ग्राहकों को जोड़ने के लिए, हम विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर डिजिटल ऐक्टीवेशंस की पेशकश कर रहे हैं। साथ ही प्रमुख बाजारों में डेंटल कैम्प आयोजित कर रहे हैं।
हमारी नई हर्बल पेशकश की सफलता की प्रमुख कुंजी है इंग्रीडिएंट की कहानी और स्वाद, इसलिए हमने अपनेडायरेक्ट सेलर्स के लिए टेस्ट चैलेंजेज शुरू किये हैं और इन्हें बहुत जबर्दस्त रिस्पांस मिला है। हमें भरोसा है कि ग्लिस्टर हर्बल्स को ग्राहकों से सकारात्मक प्रतिसाद मिलेगा।” ग्लिस्टर हर्बल्स पिछले साल न्यूट्रीशन में एम्वे के न्यूट्रीलाइट ट्रैडीशनल हर्ब्स और ब्यूटी कैटेगरी में एटीट्यूड बी ब्राइट हर्बल्स की सफलता का अनुसरण कर रहा है।


