- डॉ. शरद पंडित के अमृत महोत्सव पर पौधारोपण कार्यक्रम
- निहिलेंट ने एआई आधारित भावनाओं को पहचानने और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर बनाने वाला ऐप nSEPIA लॉन्च किया
- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
महाराजा नरेंद्र सिंह झाबुआ का डेली कॉलेज बोर्ड ऑफ गवर्नर के अध्यक्ष मनोनीत होने पर अभिवादन
इंदौर. आज डेली कॉलेज बिजऩेस स्कूल और डेली कॉलेज ऑफ बिजऩेस मैनेजमेंट के डायरेक्टर, डीन और स्टाफ के सदस्यो द्वारा महाराजा नरेंद्र सिंह झाबुआ का डेली कॉलेज बोर्ड ऑफ गवर्नर के अध्यक्ष मनोनीत होने पर अभिवादन किया गया।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी कईं अवसरों पर महाराज नरेंद्र सिंह झाबुआ ने बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में आनरेरी सदस्य, उपाध्यक्ष और अध्यक्ष जैसे पदों को सुशोभित किया है और डेली कॉलेज को देश मे प्रथम रैंक हासिल करने में में मदद की है. डेली कॉलेज आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग ही पहचान बना चुका है.
ये भी उल्लेखनीय है कि महाराज की 5 पीढियां डेली कॉलेज में अध्ययन कर चुकी है और इनके पिता स्व. महाराज अजित सिंह झाबुआ भी पूर्व में डेली कॉलेज बोर्ड में अध्यक्ष के पद को सुशोभित कर चुके है. महाराज नरेंद्र सिंह झाबुआ के नेतृत्व में डीसीबीएस और डीसीबीएम सफलता के नये-नये आयामो को छू रहा है.
ये महाराज नरेंद्र सिंह की छवि ही है कि वे पूर्व में स्पोर्ट्स सेक्रेटरी ओडीए, चिन्मय मिशन ट्रस्ट में चेयरमैन, एमपीसीए और मध्य प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सदस्य रह चुके है. महाराज ने डेली कॉलेज बिजऩेस स्कूल और बिजऩेस मैनेजमेंट को उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाये दी.


