- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
भक्तों ने किए सांई बाबा और चरण पादुका के दर्शन
मूलचरण पादुका महोत्सव का समापन
इन्दौर। देवी अहिल्या सोशल भक्त समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय सांई बाबा की चरण पादुका महोत्सव का समापन रविवार को हुआ, रविवार को समापन अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड के इंडिया हेड मनीष विश्नोई ने भी यहां सांई बाबा के भव्य मंदिर और चरण पादुका के दर्शन किए। वहीं रीजनल पार्क में शिर्डी सांई बाबा मंदिर की तर्ज पर बने इस सांई धाम मंदिर को गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड भी नाम दर्ज किया गया.
समापन अवसर पर हजारों की संख्या में सांई भक्त शिर्डी संस्थान से लाई गई सांई बाबा की वास्तविक चरण पादुका के दर्शनों के लिए पहुंचे थे. रीजनल पार्क में समापन अवसर पर सांई धाम मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा कर सजाया भी गया था जो यहां आने वाले भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। दो दिवसीय इस महोत्सव में अखण्ड सांई भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 2 लाख से अधिक भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण की। वहीं यहां आने वाले सांई भक्तों को शिर्डी संस्थान सांई मंदिर की उदी भी प्रसाद स्वरूप भेंट की गई। वहीं सांई धाम मंदिर में सुबह से ही भजन गायकों द्वारा सांई बाबा के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। सांई बाबा की चरण पादुका का दर्शन-पूजन महोत्सव मध्यरात्रि तक चला। वहीं रात्रि 9 बजे मुंबई से आए कलाकारों ने सांई सद्चरित्र पर आधारित महानाट्य की प्रस्तुति भी दी। देवी अहिल्या सांई सोशल भक्त समिति से जुड़े एवं महोत्सव संयोजक प्रदीप अग्रवाल, अध्यक्ष भोलासिंह ठाकुर ने बताया कि सांई शताब्दी समाधि महोत्सव के तहत रविवार को हजारों की संख्या में मातृशक्तियों ने 101 दीपों से सांई बाबा एवं शिर्डी संस्थान से लाई गई वास्तविक चरण पादुका की आरती कर दर्शन-पूजन की शुरूआत की। वहीं समापन अवसर पर रीजनल पार्क स्थित सांई धाम पर रविवार को सांई भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला। सांई बाबा की प्रति आस्था और श्रद्धा रख सभी सांई भक्तों ने इस दो दिवसीय महोत्सव में सेवा कार्य भी किए।
विश्व कीर्तिमान बनाया
महोत्सव के तहत गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड के इंडिया हेड मनीष विश्नोई ने सांई धाम मंदिर पहुंचकर सांई बाबा की चरण पादुका के दर्शन और पूजन किया। वहीं इसके पश्चात रीजनल पार्क में बने सांई धाम का विश्व कीर्तिमान बनाने का सपना भी पूरा हुआ, जैसे ही गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड के इंडिया हेड मनीष विश्नोई ने सांई धाम मंदिर को गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड दिया। वैसे ही वहां मौजूद भक्तों ने सांई बाबा के जयकारे लगाकर समूचे पांडाल को गुंजायमान कर दिया।


