- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
है जुनून – ड्रीम, डेयर, डोमिनेट’ – संगीत, टकराव और सपनों की उड़ान
~ अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित और जियो क्रिएटिव लैब्स के बैनर तले निर्मित, ‘है जुनून – ड्रीम, डेयर, डोमिनेट’ की स्ट्रीमिंग 16 मई से सिर्फ जियोहॉटस्टार पर होगी ~
इंदौर, अप्रैल, 2025: जियोहॉटस्टार मुंबई के मशहूर एंडरसन्स कॉलेज की पृष्ठभूमि पर आधारित एक जोश से भरा और युवा म्यूजिकल ड्रामा ‘है जुनून – ड्रीम, डेयर, डोमिनेट’ लेकर आया है। यह सीरीज महत्वाकांक्षा, प्रतियोगिता और आत्म-खोज की कहानी है, जो संगीत और डांस की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें सच्चा जुनून और शानदार प्रतिभा का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है। भारत के सबसे प्रसिद्ध कॉलेज म्यूजिक क्लब्स में से एक की कहानी में स्टूडेंट्स अपनी रचनात्मकता की सीमाओं को तोड़ते हैं। वे दिखाना चाहते हैं कि कामयाबी सिर्फ टैलेंट से नहीं, बल्कि अपने अंदर की आग और जुनून से मिलती है।
अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित ‘है जुनून – ड्रीम, डेयर, डोमिनेट’ में कई बेहतरीन कलाकार नजर आयेंगे। इनमें पर्ल के किरदार में जैकलीन फर्नांडीज और गगन के किरदार में नील नितिन मुकेश की मुख्य भूमिकाएं हैं। उनका साथ देंगे सुमेध मुदगलकर, सिद्धार्थ निगम, युक्ति थरेजा, आर्यन कटोच, प्रियांक शर्मा, कुंवर अमर, मोहन पांडे, एलिशा मेयर, संचित कुंद्रा, सनातना रोच, देवांग्शी सेन, अनुषा मणि, भाविन भानुशाली, और अर्नव मागू।
इस मुकाबले को जोरदार बना रहे द मिस्फिट्स की मेंटर बनीं जैकलीन फर्नांडीज ने कहा, “है जुनून – ड्रीम, डेयर, डोमिनेट सिर्फ म्युजिक और डांस की कहानी नहीं है, इसमें लगन है, दुश्मनी है और उम्मीदों से भरी दुनिया में अपनी जगह बनाने की जद्दोजहद है। पर्ल का किरदार निभाना मेरे लिये बड़ा निजी अनुभव था। वह उलझी हुई है, उत्साही है और उसकी अपनी कमजोरियाँ भी हैं। ऐसी सीरीज का हिस्सा बनकर मैं रोमांचित हूँ, जो म्यूजिक और यूथ कल्चर को एक नई ताजगी देती है। मैं इंतजार कर रही हूँ कि दर्शक संगीत के इस सफर में हमारे साथ जुड़े।”
सुपरसोनिक्स के मेंटर गगन आहूजा का किरदार निभा रहे नील नितिन मुकेश ने बताया कि “गगन आहूजा की भूमिका में चुनौती और रोमांच था। गगन एक शानदार और अनुशासित संगीत गुरु है, और सुपरसोनिक्स की विरासत उसके दिल के बेहद करीब है। ‘है जुनून – ड्रीम, डेयर, डोमिनेट’ में उसका सफर एक कलाकार की जिन्दगी के संघर्ष को दिखाता है। इसमें जुनून और सपनों को अक्सर घमंड या आत्ममुग्धता समझ लिया जाता है, लेकिन असल में यह खुद को खोजने और अपने मकसद को पाने की कहानी है।
मेरे किरदार के पास संगीत की विरासत है, इसलिये संगीत उसके दिल में एक खास जगह रखता है। कलाकारों के जोश और टैलेंट ने इस प्रोजेक्ट को सचमुच यादगार बना दिया। मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इस शो के लिये हमारी तरह रोमांचित और उत्साहित होंगे।”
जब दो अलग-अलग दुनिया आमने-सामने आती हैं, तो ‘है जुनून – ड्रीम, डेयर, डोमिनेट’ एक दिलचस्प सफर दिखाती है। इसमें जबरदस्त परफॉर्मेंस, गहरी टक्कर और इमोशनल पल होंगे। क्या सिर्फ जुनून से पुरानी विरासत को हराया जा सकता है, या सुपरसोनिक्स दिखाएंगे कि टैलेंट ही सबसे बड़ी ताकत है?
‘है जुनून – ड्रीम, डेयर, डोमिनेट’ का जादू देखने के लिये जियोहॉटस्टार पर बने रहिये, जहाँ सपनों के
लिये जंग होगी, सीमाएं टूटेंगी और लेजेंड्स बनेंगे।


