- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
पुराने दिनों की याद को किया ताजा
एलुमनी मीट में ली सेल्फी और झूमे डीजे की धुन पर
इंदौर. यूं तो तकनीक ने आज दूरियों को कम कर दिया है, लेकिन रूबरू मिलने की बात ही कुछ और होती है. पुराने दिन याद आ जाते हैं, पुरानी मस्ती, पुराने किस्से. ऐसा ही कुछ नजारा होटल मैरियट में 26 जनवरी की शाम नजर आया। जब आईएनआईएफडी इंदौर एलुमनी मीट में करीब 300 पुराने स्टूडेंट्स एक-दसरे से मिले.
2000 से 2011 की बैच के यह स्टूडेंट्स एलुमनी मीट में आईएनआईएफडी के 20 साल के सफर को भी सेलिब्रेट कर रहे थे. सभी स्टूडेंट्स अपने परिवार के साथ शामिल हुए और एक-दूसरे के साथ मिलकर वही पुराने दिनों की याद ताजा की. कई स्टूडेंट्स ऐसे थे, जो अब बड़े नामों के साथ जुड़कर कुछ अलग कर रहे थे, तो किसी ने अपना खुद का काम शुरू कर लिया था.
सेल्फी, मस्ती और अपने काम के साथ ही सब पुराने दिनों की याद ताजा कर रहे थे. गेम्स के साथ ही बैंड ने जहां सूफी गीत से माहौल बनाया तो डीजे की धुन पर स्टूडेंट्स जमकर थिरके. एलुमनी मीट में आईएनआईएफडी के पूरे स्टाफ के साथ ही चेयरपर्सन साधना तोड़ी भी मौजूद रहीं.
उन्होंने कहा कि आईएनआईएफडी के 20 साल के सफर के साथ ही इस एलुमनी मीट में बहुत सारी यादें ताजा हुई है. स्टूडेंट्स को एक साथ देख बहुत अच्छा लग रहा है, सभी किसी ना किसी मुकाम पर है.


