- विश्व रक्तदाता दिवस पर केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हुआ रक्तदान शिविर
- नाबार्ड के सहयोग से मध्यप्रदेश के चार विशिष्ट उत्पादों को जीआई टैग प्राप्त
- जैपुरिया इंदौर का 14वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न; वर्ष 2026 का बैच दुनिया का नेतृत्व करने को तैयार
- Jaipuria Indore Celebrates 14th Convocation; Batch of 2026 Set to Lead the World
- Welcome To The Jungle Trailer Trends #1 Across Languages on YouTube, Film Clinches No.1 Spot on IMDb’s List of TOP 10 Most-Anticipated Indian Films
बच्चों ने दी डांस और देशभक्ति की रंगारंग प्रस्तुति
इंदौर. प्राग्मेटिक पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल के 24वे वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें छात्र-छात्राओं ने कविता, नाटक, डांस, देश भक्ति शेरो-शायरी की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया. छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर श्रोताओं, षिक्षकों और अभिभावकों को मंत्र मुग्ध कर दिया.
प्रस्तुति देने वालेबच्चों का अतिथियों एवं अभिभावकों ने तालियाँ बजाकर उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमेन भरत कुमार निर्वेल, अलका निर्वेल एवं समस्त शिक्षकगण द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया. स्कूल के चेयरमेन ने कहा कि वार्षिक उत्सव मनाने से बच्चों में निखार आता है.
स्कूल के चेयरमेन भरत कुमार निर्वेल ने कहा विद्यालय लगातार वार्षिकोंत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद समेत सभी विधाओं में परिपक्व प्रस्तुतिकरण कर रहा है. स्कूल के प्राचार्य निकेत कुमार जाखोडे ने अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, डी.आर. निर्वेल सेल्स टेक्स विभाग निमच, सुरेन्द्र सिंह तोमर जी सी.एस.पी. इंदौर एवं अन्य को भी आमंत्रित किया गया था. वार्षिकोत्सव में मेघावी छात्र-छात्राओं को लेपटॉप, शील्ड एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये.
विद्यालय परिवार के वरिष्ठ शिक्षक, शिक्षिकाओं का सम्मान भी किया गया. नर्सरी से 12वी कक्षा तक के सभी छात्र-छात्राओं को विविध विधाओं में विजय होने पर उपहार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये.
बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का दिया संदेश
विद्यालय के छात्र गौरव गायकवाड़ ने पक्तियों से सभी को देष-भक्ति का पान कराया और उन्होंने स्कूल के शिक्षकों पर भी पक्तियाँ सुनाई – ”गुरू ही जीवन सजाए गुरू से मिले ज्ञान और जिस प्राग्मेटिक स्कूल के गुरू मिल उन्हें स्वयं मिले भगवानÓÓ पक्तियाँ सुनाकर उन्होंने श्रातोओं की तालियाँ बटौरी । स्कूल के विद्यार्थियों ने बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं नाटक के माध्यम से समाज को संदेश दिया. संचालन आर.जे. चेतना मालवीया और कष्णा मालवीया द्वारा बड़े सुन्दर, मसखरे एवं जोश भरे अंदाज में किया.


