- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
शादी के बंधन को यादगार बनाएगा रेडिसन
इंदौर. शादी के सीजन में इस बंधन को एक यादगार अनुभव बनाने के लिए रेडिसन ब्लू होटल इंदौर लेकर आया है रॉयल ब्लू पैकेज. आज लॉन्च हुए इस पैकेज में होटल ने विवाह आयोजनों से जुड़े हर महत्वपूर्ण पहलू को अपने खास अंदाज में संजोया है. रॉयल ब्लू पैकेज के साथ-साथ होटल के पास आकर्षक सुविधाओं वाले दो और पैकेज भी उपलब्ध हैं जिससे इस बंधन को खास बना सकेंगे.
रॉयल ब्लू पैकेज और उसकी विशेषताओं के बारे में जनरल मैनेजर, रेडिसन ब्लू होटल इंदौर राहुल जोशी बताते हैं कि शादी समारोह में कई तरह के प्रबंधन बेहतर ढंग से पूरे करना अपनेआप में एक बड़ी जिम्मेदारी होती है. एक ही स्थान पर और निर्धारित समय पर चीज़ें उपलब्ध करवाना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। इन्हीं सभी जरूरतों को पूरा करने और शादी को यादगार बनाने के लिए रेडिसन ब्लू होटल इंदौर रॉयल ब्लू पैकेज लाया है. पैकेज अपने नाम के मुताबिक ही शाही अंदाज में विवाह आयोजन के लिए तैयार किया गया है. इसके तहत, रेडिसन ब्लू होटल इंदौर सजावट से लेकर बारात स्वागत और लवाजमे तक का उत्कृष्ट प्रबंधन करेगा। होटल की ओर से पैकेज और आपकी पसंद के अनुसार बैंड, घोड़ी, फूलों और मिठाई से बारात का स्वागत, थीम के मुताबिक वरमाला से लेकर विदाई तक की तैयारी की जाएगी. रॉयल ब्लू पैकेजके साथ-साथ ट्रू ब्लू पैकेज और स्काई ब्लू पैकेज उपलब्ध हैं जिनका आप बजट और जरूरतों के मुताबिक चयन कर सकेंगे.
चित्र- रेडिसन.


