- सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम
- एयरटेल लाया एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम, इस गणेश चतुर्थी शुभकामनाएं बनेंगी अनोखी और रचनात्मक
- ProcureKey Wins Excellence in Strategic Sourcing Award at Procurement Summit & Awards 2026
- जूनो जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया 'फ्यूल गार्ड', इंडस्ट्री का पहला ऐसा ऐड-ऑन जो ब्लेंडेड फ्यूल से इंजन को होने वाले नुकसान पर देगा सुरक्षा
- A Mother's Nine-Year Search Collides with a Truth No One Saw Coming: ‘Shaque: Trust No One’ Trailer Out Now
ब्राम्हण सेवा संगठन की ओर से लगातार सातवीं बार एमवाय को दवाईयां भेंट
इंदौर। ब्राम्हण सेवा संगठन की सहयोगी संस्था निरामय सेवा संजीवन की ओर से अपने सेवा प्रकल्प के अंतर्गत लगातार सातवीं बार एमवाय अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद मरीजों के लिए सहायता सीनियर सिटीजन ग्रुप को लगभग 25 हजार रू. मूल्य की खुदरा दवाईयां एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के डायलिसिस हेतु 20 हजार रू. की नगद राशि एवं कूपन भेंट किए गए।
संगठन के अध्यक्ष पं. सत्येंद्र शर्मा एवं मीडिया प्रभारी नीलाभ सुगंधी ने बताया कि पं. राजेंद्र शर्मा, पं. हरीश शर्मा, हिमांशु दुबे, पंकज मिश्र के सहयोग से दवाईयों के लिए तथा एस.के. भांड, एन.के. भोराडे एवं संगठन की ओर से डायलिसिस के लिए सहयोग प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में संस्था सहायता के अनिल भंडारी, पं. पवन मिश्र, राजेंद्र शर्मा, सचिन शर्मा, प्रदीप शर्मा, श्याम दुबे, अनिल शर्मा, हरीश शर्मा, विशाल शर्मा, चेतन शर्मा, चेतन पांडे आदि भी उपस्थित थे। अंत मंे संस्था सहायता के गुणवंत होलकर ने आभार माना।
संस्था सहायता के अनिल भंडारी ने ब्राम्हण सेवा संगठन के सभी साथियों को बधाई देते हुए उनके द्वारा संचालित निःशुल्क शव वाहन, जीवन रक्षक उपकरण बैंक एवं डायलिसिस सेवा की खुले मन से प्रशंसा की।


