- Beyond Key Broadens Global Footprint with Australia Office Launch
- Beyond Key ने ऑस्ट्रेलिया में ऑफिस खोलकर अपने ग्लोबल विस्तार को और बढ़ाया
- इंदौर में क्वांटम म्यूचुअल फंड का नया ऑफिस, मध्य भारत में विस्तार की ओर कदम
- Beyond the Hero: Performances That Commanded Attention Anyway - From Vicky Kaushal to Sharad Kelkar
- Versatile Divas! Tamannaah Bhatia, Alia Bhatt, Bhumi Satish Pednekkar, Triptii Dimri & Other Actresses Who Seamlessly Switch Genres
डेफ जोनल क्रिकेट में तीसरे दिन भी रोमांच बरकरार, साउथ जोन और नॉर्थ जोन की दमदार जीत
इंदौर, 13 मार्च, 2026: इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में तीसरे दिन भी मैदान पर जोरदार मुकाबले देखने को मिले। द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, राऊ इंदौर के मैदानों पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का उत्साह और खेल का स्तर लगातार दर्शकों को रोमांचित कर रहा है।
दिन के पहले मुकाबले में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोन ने पूरे 50 ओवर खेलकर 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए और साउथ जोन के सामने मजबूत लक्ष्य रखा। लक्ष्य को मात देने उतरी साउथ जोन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 42.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 260 रन बनाते हुए मैच 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में सुदर्शन ई (साउथ जोन) का प्रदर्शन शानदार रहा, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी में 16 गेंदों पर 31 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। साथ ही गेंदबाजी में 10 ओवर में 46 रन देकर 2 अहम् विकेट भी झटके।
दिन के दूसरे मुकाबले में नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन आमने-सामने रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्थ जोन की टीम 41.1 ओवर में 202 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में लक्ष्य हासिल करने उतरी वेस्ट जोन की टीम नॉर्थ जोन की कसी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 21 ओवर में 68 रन पर सिमट गई। इस तरह नॉर्थ जोन ने यह मुकाबला 134 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। इस मैच में वीरेंद्र सिंह (नॉर्थ जोन) ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और 6 ओवर में 2 मेडन रखते हुए सिर्फ 16 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की ओर से आयोजित और बीसीसीआई के सहयोग से हो रही यह चैंपियनशिप अब और दिलचस्प मोड़ पर पहुँच रही है। जैसे-जैसे मुकाबले आगे बढ़ रहे हैं, खिताब की दौड़ भी और रोमांचक होती जा रही है। आने वाले मैचों में टीमें पूरे जोश के साथ मैदान में उतरती नजर आएँगी और अपने हुनर का दमखम पेश करेंगी।


