- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
अपना दल (एस) ने हिंदी भाषी राज्यों में मनाई बाबू शिवदयाल चौरसिया की जयंती
भोपाल, 13 मार्च 2026। महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू शिवदयाल चौरसिया की जयंती के अवसर पर अपना दल (एस) द्वारा हिंदी भाषी राज्यों में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर बी सिंह पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए। लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबू शिवदयाल चौरसिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया। वहीं इंदौर कार्यालय में राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मिलकराम एवं सतना में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच मान सिंह बिसेन की अध्यक्षता में माल्यार्पण सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर बी सिंह पटेल ने कहा कि बाबू शिवदयाल चौरसिया का जीवन देशभक्ति, संघर्ष और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के विचार आज भी हमें राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। हमें उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास करना चाहिए।”
मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में बाबू शिवदयाल चौरसिया के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और त्याग की बदौलत ही आज हम एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा, “बाबू शिवदयाल चौरसिया जैसे सेनानियों का जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्र और समाज के लिए समर्पण ही सच्ची देशभक्ति है।”
वहीं सतना में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच मान सिंह बिसेन की अध्यक्षता में जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मान सिंह बिसेन ने कहा कि बाबू शिवदयाल चौरसिया का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा, “आज की पीढ़ी को उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों से सीख लेकर समाज और देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।”
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि महान स्वतंत्रता सेनानियों के विचारों और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सहभागिता रही, जिन्होंने बाबू शिवदयाल चौरसिया को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।


