- Kaali Kheti Trailer Receives a Big Thumbs Up from the Audience
- Ali Fazal to Bhumi Satish Pednekkar: Actors Who Impressed Audiences with Gripping Roles in OTT Crime Thrillers in 2026
- Jigardan Gadhvi (Jiggra) brings a quirky ‘Hate Anthem of the Year’ as Damaad takes on Sasur in Ruff and Tuff Kanya’s hilarious title song! *
- Kashika Kapoor Shares BTS Glimpses from Her Upcoming Film ‘Caste’, Gives Fans a Peek into the Making
- Madhurima Tuli Celebrates Bhai Dooj with Her Brother, Shares Beautiful Family Moments
किसानों पर सांसद जनार्दन मिश्रा की टिप्पणी की अपना दल (एस) ने की कड़ी निंदा, सार्वजनिक माफी की मांग
किसान साल के बारहों महीने मेहनत करता है, उसकी मेहनत का मजाक उड़ाना अन्नदाताओं का अपमान है : राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल
भोपाल। रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा किसानों को लेकर की गई टिप्पणी पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं हैं। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर बी सिंह पटेल ने सांसद के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे देश के अन्नदाताओं की मेहनत, सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाला बताया है।
उन्होंने कहा कि किसान साल में केवल तीन महीने नहीं, बल्कि पूरे बारह महीने मेहनत करता है। कभी तपती धूप में खेत जोतता है, कभी बारिश के बीच अपनी फसल बचाने के लिए संघर्ष करता है, तो कभी कड़ाके की ठंड में रातभर जागकर खेतों की रखवाली करता है। खाद-बीज की व्यवस्था, कर्ज की चिंता, मौसम की मार और फसल के उचित मूल्य के लिए संघर्ष किसान के जीवन का हिस्सा है। ऐसे में किसानों की मेहनत को नशे और ताश से जोड़कर टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस किसान के उगाए अन्न से देश का हर नागरिक अपना पेट भरता है, उसके प्रति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता।
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और समाज की रीढ़ है। उसकी मेहनत को समझने के लिए केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि खेतों में उतरकर उसके संघर्ष को महसूस करने की आवश्यकता है। सांसद जैसे संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधियों से समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति सम्मानजनक भाषा और संवेदनशील व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने सांसद जनार्दन मिश्रा से अपने बयान के लिए देश के किसानों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
वहीं, राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने भी सांसद की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अपना दल किसानों और कमेरों की पार्टी है। पार्टी हमेशा अन्नदाताओं, मेहनतकशों और वंचित वर्गों के सम्मान, अधिकार एवं सामाजिक न्याय की आवाज उठाती रही है। किसानों के परिश्रम को इस तरह की टिप्पणियों के माध्यम से कमतर आंकना उनकी वर्षों की मेहनत और संघर्ष का अपमान है। इस प्रकार के बयानों को सामान्य राजनीतिक टिप्पणी मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी और शब्दों की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। किसान किसी की कृपा पर नहीं, बल्कि अपने पसीने और परिश्रम से देश का पेट भरता है। किसानों के सम्मान से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।
डॉ. मलिकराम ने कहा कि अपना दल (एस) किसानों और कमेरों के सम्मान से जुड़े प्रत्येक विषय पर अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा और अन्नदाताओं के अपमान के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखेगा।
इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सूर्यभान सिंह एवं मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन ने भी सांसद के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि किसानों के प्रति सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। उन्होंने सांसद से अपनी टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करने और किसानों से माफी मांगने की मांग की।


