- Jackie Shroff and Sharad Kelkar Deliver Pure Psychological Rural Horror in the Riveting Trailer of 'Kaali Kheti'
- विविध किरदारों और अभिनय प्रतिभा के दम पर मनोरंजन जगत में लगातार आगे बढ़ रही हैं अंकिता राजपूत
- Ankita Rajpoot: The Versatile Actress Making Her Mark Across Films, Television and the Digital Entertainment Space
- Aayush Sharma’s PS5 Saga Gets a Playful Twist as He Takes Another Dig at Trolls; Says ‘Mehnat Rang Laayi’
- किसानों पर सांसद जनार्दन मिश्रा की टिप्पणी की अपना दल (एस) ने की कड़ी निंदा, सार्वजनिक माफी की मांग
होम्योपैथी के सिद्धांतों और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के संबंध पर व्याख्यान देंगे डॉ. एके द्विवेदी
मध्यप्रदेश के एकमात्र शासकीय स्वशासी होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल में आयोजित दो दिवसीय CME में रिसोर्स पर्सन के रूप में आमंत्रित; 2 दिसंबर को देंगे विशेष व्याख्यान
इंदौर। शहर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, एडवांस्ड होम्यो हेल्थ सेंटर गीतभवन रोड इंदौर के संचालक एवं एसकेआरपी गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, इंदौर के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, मानव शरीर क्रिया विज्ञान एवं जैव रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. एके द्विवेदी को मध्यप्रदेश के एकमात्र शासकीय स्वशासी होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, भोपाल द्वारा दो दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में आमंत्रित किया गया है।
महाविद्यालय में 1 एवं 2 दिसंबर 2026 को ‘Understanding Keynotes and Fundamentals of Homoeopathy and Its Correlation with Modern Science & Lifestyle’ विषय पर दो दिवसीय CME आयोजित की जा रही है।
इस कार्यक्रम में डॉ. द्विवेदी 2 दिसंबर को ‘Understanding Homoeopathic Fundamentals through Hahnemann’s Aphorisms and Keynote Prescribing: Correlation with Modern Medical Science’ विषय पर विशेष व्याख्यान देंगे।
अपने व्याख्यान में वे हैनीमैन के ऑर्गेनॉन में वर्णित होम्योपैथी के मूलभूत सिद्धांतों, की-नोट प्रिस्क्राइबिंग की अवधारणा तथा आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के साथ इनके शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक संबंधों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे।
डॉ. द्विवेदी को चिकित्सा शिक्षा, ह्यूमन फिजियोलॉजी एवं बायोकेमिस्ट्री तथा होम्योपैथिक अनुसंधान के क्षेत्र में लंबे अनुभव के लिए जाना जाता है। वे होम्योपैथी चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ अप्लास्टिक एनीमिया सिकल सेल तथा अन्य रक्त विकारों एवं एनीमिया के प्रति जनजागरूकता और सामुदायिक स्वास्थ्य अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्य एवं सीईओ डॉ. बबीता श्रीवास्तव द्वारा उन्हें इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में आमंत्रित किया गया है।


