- Before Munna Bhaiyya & Compounder, They Were College Bros: Abhishek Banerjee & Divyenndu’s 23-Year-Old Bond Comes Full Circle
- Can Akshay Kumar Be Deemed The Milestone Man?
- “छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है”: तमन्ना भाटिया
- Tamannaah on Studying the Relevance of Chhath for Chhathi Maiya Song from The Vvaan: I spent time studying and understanding the significance of the ritual
- 15 Characters That Define Akshay Kumar’s Extraordinary Career
2028 विधानसभा चुनाव में ‘हर बूथ जीतो’ के संकल्प के साथ उतरेगा अपना दल (एस) – राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर बी सिंह पटेल
भोपाल, मध्य प्रदेश में 2028 विधानसभा चुनाव को लेकर अपना दल (एस) ने संगठन को बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी जल्द ही प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देगी। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की अनुमति से जल्द प्रदेश कमेटी की घोषणा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर पार्टी की गतिविधियों को और तेज किया जाएगा।
आर. बी. सिंह पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2028 पार्टी के लिए महत्वपूर्ण लक्ष्य है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) का प्रथम लक्ष्य 2028 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश की सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि, “पार्टी ने 2028 विधानसभा चुनाव के लिए ‘हर बूथ जीतो’ के संकल्प के साथ जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार बूथ एवं वार्ड स्तर पर पहुंचकर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। प्रत्येक बूथ तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ ही नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें सक्रिय भूमिका देने की दिशा में काम किया जा रहा है।”
आर. बी. सिंह पटेल ने आगे कहा, “चुनाव में सफलता के लिए केवल शीर्ष स्तर पर संगठन का मजबूत होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि बूथ स्तर पर मजबूत और सक्रिय कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होती है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपना दल (एस) के समर्पित सिपाही के रूप में काम करते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों और सामाजिक न्याय की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों से लोगों को जोड़ना संगठन की प्राथमिकता बताया।
वहीँ राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम को जल्द ही नई जिम्मेदारी दिए जाने की बात से यह भी साफ़ हो गया है कि पार्टी मध्य प्रदेश में प्रत्येक कदम रणनीतिक रूप से उठाना चाह रही है ताकि प्रदेश में अपना दल (एस) को एक नए व जिम्मेदार विकल्प के रूप में स्थापित किया जा सके।


