- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
बुंदेली शेफ सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले 6 सितंबर को झांसी में
कड़ी प्रतिस्पर्धा के विभिन्न चरणों को पार कर पांच प्रतिभागियों ने ग्रैंड फिनाले में बनाई जगह।
इंदौर, 19 अगस्त। बुंदेलखंड 24×7 द्वारा आयोजित *बुंदेली शेफ सीजन-4 का सेमीफाइनल संपन्न हो गया है। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में अपनी प्रतिभा साबित करने के बाद अब पांच प्रतिभागियों ने ग्रैंड फिनाले में जगह बनाई है। *ग्रैंड फिनाले 6 सितंबर को झांसी में आयोजित किया जाएगा।
फिनाले में नैंसी शिवहरे(पन्ना), सुरूचि जैन(इंदौर), हेमा गुप्ता(भोपाल), स्वाति जैन(ललितपुर) और प्रतिभा मिश्रा(टीकमगढ़)** बुंदेली शेफ के खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। प्रतियोगिता के अलग-अलग चरणों में प्रतिभागियों ने बुंदेलखंड के पारंपरिक व्यंजनों और स्वाद को अपने-अपने अंदाज में प्रस्तुत किया।
बुंदेलखंड 24×7 के फाउंडर डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “बुंदेली शेफ में यहां तक पहुंचने वाली सभी महिलाएं अपने आप में बुंदेली शेफ हैं। सेमीफाइनल में सभी प्रतिभागियों की कड़ी मेहनत और जीतने का जज्बा नजर आया। हर प्रतिभागी ने अपनी तैयारी और हुनर के साथ बेहतर करने की कोशिश की। बुंदेली शेफ के जरिए बुंदेलखंड के पारंपरिक स्वाद और महिलाओं के हुनर को सामने लाने का प्रयास लगातार जारी है।”
बुंदेली शेफ सीजन-4 के साथ शुद्ध मसाले मसाला पार्टनर और ट्रॉफी हाउस ट्रॉफी पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। वहीं PR 24×7 PR पार्टनर और *रुद्राणी कलाग्राम, ओरछा * पार्टनर के रूप में आयोजन से जुड़े हैं।
प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बुंदेलखंड 24×7 की ओर से एक और पहल की जा रही है। जो प्रतिभागी अपना क्लाउड किचन शुरू करना चाहती हैं, उन्हें चैनल की ओर से निवेश के माध्यम से सहयोग दिया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों के पाक-कौशल को आगे बढ़ाने और उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर देना है।
अब प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। 6 सितंबर को झांसी में होने वाला ग्रैंड फिनाले तय करेगा कि बुंदेली शेफ सीजन-4 का खिताब किस प्रतिभागी के नाम होगा।


