- Khushi Kapoor to Alaya F: Bollywood Divas Who Slayed Shimmery Ensembles
- Saurabh Shukla’s Jab Khuli Kitaab, presented by Applause Entertainment, comes a full circle from Stage to Screen.
- Triptii Dimri to Alia Bhatt: Bollywood Actresses Who Performed Action Sequences On-Screen
- “लिखते समय ही यह मेरे दिमाग में फिल्म की तरह चल रही थी” सौरभ शुक्ला
- Netizens Give a Big Thumbs Up to Ram Charan’s Rai Rai Raa Raa Song from Peddi, Fan Says ‘India’s No.1 Graceful Dancer on Duty’
किच्चा सुदीप की विक्रांत रोणा का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिल जीत लेंगे सीन्स
आखिरकार किच्चा सुदीप की 3डी मिस्ट्री थ्रिलर विक्रांत रोणा का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह किसी की भी उम्मीद से कहीं ज्यादा ग्रैंड है। ट्रेलर में दिखाई गई किच्चा सुदीप की ग्रैंड एंट्री से लेकर इसके अद्भुत विजुअल इफेक्ट तक सबकुछ दर्शकों को खूब पंसद आ रहा हैं।
एक दिलचस्प कॉन्सेप्ट और मंत्रमुग्ध कर देने वाले 3डी विजुअल्स के साथ, ट्रेलर ने सबसे शानदार तरीके से एक गांव के सीन की झलकियां कैद की हैं। इसके अलावा, शिप पर किच्चा सुदीप की एंट्री वास्तव में ग्रैंड और आश्चर्यजनक है। और फिर आती है ग्लैमरस जैकलीन फर्नांडीज जो अपने हॉट अवतार से शो को चुरा लेती है। ट्रेलर मुंबई में लॉन्च हुआ, जहां मीडिया को ‘रा रा रक्कम्मा’ गाना एक्सक्लूसिव देखने को मिला। ट्रेलर दर्शकों के लिए एक परफेक्ट ट्रीट बनकर आया है।
इसके अलावा, ट्रेलर दर्शकों के लिए एक बड़ी बात के रूप में सामने आया है, क्योंकि अलग-अलग उद्योगों के बड़े नाम अलग-अलग भाषाओं में इसे लॉन्च करने के लिए एक साथ आएंगे। जहां सलमान खान इसे हिंदी में लॉन्च करेंगे, धनुष इसे तमिल में, दिलकार सलमान मलयालम में, रामचरण तेलुगू और कन्नड़ में किच्चा सुदीप लॉन्च करेंगे।
‘विक्रांत रोणा’ 28 जुलाई को दुनिया भर में 3डी में रिलीज होगी, जिसमें अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित किच्चा सुदीप लीड रोल में है। इसके साथ ही फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, निरुप भंडारी और नीता अशोक भी हैं। इस फिल्म को जो उत्तर भारत में सलमान खान फिल्म्स, ज़ी स्टूडियोज और किच्चा क्रिएशंस द्वारा प्रस्तुत किया गया है। वहीं फिल्म को जैक मंजूनाथ ने अपने प्रोडक्शन शालिनी आर्ट्स के तहत, और इनवेनियो ओरिजिन्स के अलंकार पांडियन के साथ सह-निर्मित किया है। फिल्म को पीवीआर पिक्चर्स द्वारा उत्तर भारत में ड्रिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा।


