- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
टीम दोबारा लंदन फिल्म फेस्टिवल 2022 के ग्रैंड वर्ल्ड प्रीमियर में हुई शामिल
एकता आर कपूर और अनुराग कश्यप की बहुप्रतीक्षित न्यू एज थ्रिलर दोबारा का प्रीमियर कल लंदन फिल्म फेस्टिवल 2022 में हुआ। निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी ने 23 जून, शाम 6 बजे #LIFF2022 की ओपनिंग नाइट गाला में फिल्म पेश की। फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और सराहा। तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप, और पावेल गुलाटी समेट कुछ और लोग फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान मौजूद नजर आए।
दोबारा एक नए जमाने की थ्रिलर है जिसके साथ तीसरी बार तापसी और अनुराग एक साथ आए हैं। दोबारा के साथ, तापसी और पावेल गुलाटी की हिट जोड़ी थप्पड़ की शानदार सफलता के बाद फिर से दिखाई देगी।
LIFF2022 में फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले तापसी पन्नू ने इसे लेकर अपनी घबराहट और उत्साह, दोनों व्यक्त की थी। अभिनेत्री ने उल्लेख किया था, “ठीक है, मैंने नहीं सोचा था कि फिल्म की पहली स्क्रीनिंग के लिए इसे एक अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्सुक हूं। यह ईमानदारी से नर्वस होने वाला है, क्योंकि यह पहली बार है जब ओपन ऑडियंस फिल्म देखने जा रही हैं। मैं जितनी उत्साहित हूं उतनी ही नर्वस भी हूं। लेकिन, लंदन, हां, यह सब कुछ थोड़ा बेहतर महसूस कराता है”।
अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस तापसी पन्नू स्टारर त यह फिल्म क्रिटिकली अक्लेमड डायरेक्टर अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित है और शोभा कपूर और एकता आर कपूर (कल्ट मूवीज, बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत एक नया विंग) और सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस (एथेना) द्वारा निर्मित है।
दोबारा बालाजी मोशन पिक्चर्स के नए विंग, कल्ट मूवीज के तहत पहली फिल्म है, जो कंपेलिंग, एजी और जेंडर बेंडिंग स्टोरीज बताती है। 19 अगस्त, 2022 को अपने आस-पास के सिनेमाघरों में दोबारा देखें।


