- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
डिजिटल माध्यम से वित्तीय समावेशन की गति बढ़ाने के लिए पैसाबाज़ार 926 स्थानों तक पहुंचा
भारत में ऋण एवं कार्ड के लिए सबसे बड़े ऑनलाइन बाज़ार पैसाबाज़ार.कॉमने आज यह घोषणा की है कि उसे पिछले महीने भारत के 926 शहरों से 15 लाख आवेदन मिले हैं। यह आवेदन विभिन्न वित्तीय उत्पादों के लिए प्राप्त हुए हैं।
नवीन कुकरेजा, सीईओ एवं सह-संस्थापक, पैसाबाज़ार.कॉम ने बताया कि,“देश में ऋण उत्पादों के सबसे बड़े स्वतंत्र प्लेटफॉर्म के रूप में हमने ग्राहकों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी दर्ज़ की है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान हमारे पास देश के टॉप 30 मेट्रो शहरों से बाहर के ग्राहकआए हैं। इंटरनेट सुविधा वाले स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी इसके पीछे सबसे बड़े कारणों में से एक है। आज लगभग 85% ग्राहक हमारे प्लेटफॉर्म में मोबाइल के जरिये आते हैं, जबकि 18 महीने पहले यह संख्या 55% थी।”
देश में प्रतिवर्ष रु. 6000 करोड़ मूल्य के ऋण वितरित करने वाले प्लेटफॉर्म पैसाबाज़ार.कॉम को लगभग इन सभी स्थानों से ऋण उत्पादों के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, दो वर्ष पहले पैसाबाज़ार.कॉम द्वारा लॉन्च किये गये डिजिटल सेविंग्स अकाउंट्स के लिए 875 स्थानों से आवेदन किये गये।
निवेश उत्पादों की श्रेणी में, मार्च महीने में म्युचुअल फंड्स में निवेश के लिए 314 शहरों के ग्राहकों ने पैसाबाज़ार प्लेटफॉर्म का उपयोग किया। वर्तमान में पैसाबाज़ार के पास पूरे देश के 820 स्थानों से म्युचुअल फंड ग्राहक मौजूद हैं, जबकि इसके कुल ग्राहकों में से 60% ग्राहक टॉप 15 मेट्रो शहरों से बाहर के हैं।
पैसाबाज़ार.कॉम ने बताया कि इसका प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करना बेहद सुविधाजनक है।यहां की समझने मेंआसान भाषा और आधुनिक तकनीक के कारण देशभर के ग्राहक आकर्षित हुए हैं।
नवीन कुकरेजा ने आगे बताया कि,“देश के 75 से अधिक शीर्ष निजी एवं सार्वजनिक बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों एवं डिजिटल ऋणदाताओं तथा एएमसी के साथ हमारी भागीदारी है। इन भागीदारियों के जरिये हम विभिन्न ग्राहक वर्गों की आर्थिक ज़रूरतें पूरी कर पाते हैं, चाहे कर्ज़ लेना हो, निवेश या फिर बचत करनी हो। मुफ्त क्रेडिट स्कोर, उत्पादों के लिए तत्काल मंजूरी और कागज रहित तथा निजी उपस्थिति की ज़रूरत ना होने वाली आधुनिक प्रक्रियाओं ने हमें अपने ग्राहकों के लिए इस उद्योग में सबसे पहला अनुभव तैयार करने में मदद की है। अब हमारा लक्ष्य तकनीक एवं डेटा के इस्तेमाल के जरिये इस अनुभव को आगे और बेहतर बनाना है। ऐसा करने पर हमें अपनी पहुंच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।”


