- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
शाओमी बना इंदौर में अग्रणी स्मार्टफोन ब्रांड
स्थानीय बाज़ार में लॉन्च किया अपना नया उत्पाद ’रेडमी वाय2’
इंदौर. भारत के नंबर 1 स्मार्टफोन ब्रांड, शाओमी ने आज यहाँ घोषणा की कि वह मात्र 6 माह के कार्य संचालन के बाद इंदौर में अग्रणी स्मार्टफोन ब्रांड बन गया है। मार्केट रिसर्च इंस्टीट्यूट जीएफके की मई 2018 की हाल ही में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2018 के लिए शाओमी इंदौर के ऑफलाइन स्मार्टफोन बाज़ार में 32.9 प्रतिशत मार्केट शेयर का अधिकारी बन चुका है।
इंदौर में शाओमी की मजबूत ऑफलाइन उपस्थिति की वजह से मार्च 2018 से ही शाओमी शहर के ऑफलाइन मार्केट में अग्रणी स्थान हासिल करने में सक्षम रहा है। सभी यूजर्स बहुत आसानी से शहर के किसी भी मी होम स्टोर्स, मी प्रेफर्ड पार्टनर्स स्टोर्स तथा लार्ज फॉर्मेट स्टोर्स से सभी प्रकार के शाओमी स्मार्टफोन्स खरीद सकते हैं। इंदौर में अब तक एक मी होम के साथ ही 46 मी प्रेफर्ड पार्टनर्स स्टोर्स तथा 14 लार्ज फॉर्मेट रिटेल स्टोर्स स्थापित हो चुके हैं।
अपने पार्टनर्स के साथ इस सफलता का उत्सव मनाते हुए, श्री मनु कुमार जैन, वाइस प्रेसिडेंट शाओमी तथा मैनेजिंग डायरेक्टर शाओमी इण्डिया ने कहा -’इंदौर शाओमी के लिए बहुत महत्वपूर्ण बाज़ार है, इस शहर के ग्राहकों से प्राप्त प्रतिसाद से हम बहुत उत्साहित हैं। इसने हमें इस बाज़ार का नंबर 1 बना दिया है। इंदौर के हमारे ’मी फैंस’ ने हमें लगातार भरपूर सहयोग किया है और उनसे हमें महत्वपूर्ण फीडबैक भी लगातार मिलता रहा है। यही वजह है कि हमें ग्राहकों के अनुभव का और अधिक और अधिक लाभ मिला है. अपने ग्राहकों को और अच्छी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से हम उन तक प्रोडक्ट्स उचित दामों पर उपलब्ध करना जारी रखेंगे। ऑफलाइन के साथ ही अपने ऑनलाइन कदमों का भी विस्तार करते हुए हम इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और भी मजबूत बनाने की और अग्रसर हैं।’
इस अवसर पर कम्पनी ने इंदौर के ऑफलाइन मार्केट में अपने 16 मेगापिक्सल एआई कैमरा डिवाइस ’रेड मी वाय 2’ के लॉन्च की घोषणा भी की। साथ ही कम्पनी ने अपने इकोसिस्टम प्रोडक्ट्स की आकर्षक रेंज को भी प्रदर्शित किया जिनमें मी ट्रैवल यू शेप वाला पिलो, मी ब्लू टूथ ऑडियो अडॉप्टर तथा मी पॉकेट स्पीकर 2 शामिल हैं। शाओमी की अत्यधिक सफल स्मार्टफोन सीरीज कम्पनी के किफायती दामों पर उच्च गुणवत्ता वाले सर्वोत्तम स्पेसिफिकेशन उपलब्ध करवाने वाले विश्वास का प्रतिनिधित्व करती है।
रेडमी वाय 2 शाओमी की वाय सीरीज का नवीनतम उत्पाद है, जो कि सेल्फीज़ के लिए सबसे उत्तम है। ग्राहकों को सेल्फी का एक बहुत ही अलग अनुभव उपलब्ध करवाने वाला रेड मी वाय 2 12एमपी$5 एमपी एआई ड्युअल कैमरा तथा एआई ब्यूटिफाई 4.0 के साथ आता है जिसे कि भरतीय उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें 5.99 इंच 18. 9 फुल स्क्रीन डिस्प्ले है और यह क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्लेटफॉर्म द्वारा पावर प्राप्त है। इसका 3जीबी$32 जीबी मॉडल रिटेल में 9,999 रूपये तथा 4जीबी$64 जीबी मॉडल 12, 999 रूपये में उपलब्ध है। रेड मी वाय 2 मी डॉट कॉम, अमेज़न डॉट इन, मी होम स्टोर्स तथा ऑफलाइन पार्टनर्स के माध्यम से देशभर में उपलब्ध है।
स्मार्टफोन की श्रेणी में मजबूत स्थिति पाने के बाद शाओमी अब देश में अपने इकोसिस्टम पोर्टफोलियो के विस्तार की ओर भी अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा है। कॉटन और नैचुरल लेटेक्स के कॉम्बिनेशन से बना मी ट्रेवल यू-शेप्ड पिलो एक व्यावहारिक ट्रेवल एक्सेसरी बन चुका है और मात्र 999 रूपये की रिटेल कीमत पर उपलब्ध है। मी पॉकेट स्पीकर 2 एक कॉम्पैक्ट ब्लूटूथ स्पीकर है जो 7 घंटे के प्लेबैक की पेशकश करता है. 1499 रुपए कीमत पर यह ब्लैक और व्हाइट दो रंगों में उपलब्ध है। मी ब्लूटूथ ऑडियो रिसीवर एक मल्टीफंक्शनल, पोर्टेबल डिवाइस है जो आपको वायरलेस म्यूजिक प्ले करने में सक्षम बनाती है और मात्र 1,199 रूपये में उपलब्ध है। मी बॉडी कम्पोजिशन स्केल एक प्रभावी हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस है जो सटीक हेल्थ संबंधी डाटा प्रदान करती है और 1,999 रूपये में उपलब्ध है. इन सभी उत्पादों को ऑनलाइन मी डॉट कॉम से खरीदा जा सकता है।
रेड मी नोट 4 की अभूतपूर्व सफलता के बाद शाओमी ने इसी साल फरवरी में अपने अगले लाइनअप रेडमी नोट 5 तथा रेडमी नोट 5 प्रो को लॉन्च किया। पहली ही बिक्री के दौरान मात्र तीन मिनिट के भीतर रेडमी नोट 5 तथा रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन की 3 लाख से भी अधिक यूनिट्स बिक गई थीं और हाल ही में रेडमी नोट 5 सीरीज ने चार महीनों के भीतर सभी प्लेटफॉर्म्स पर 5 मिलियन की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। और इस तरह से इसे उद्योग में इस आंकड़े को छूने वाला सबसे तेज स्मार्टफोन बना दिया है। रेडमी नोट 5, रेडमी सीरीज में सबसे पहला स्मार्टफोन है जो 18ः9 डिस्प्ले और बड़े 5.99 इंच फुल एचडी$ आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है। इसका 3जीबी रैम तथा 32जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 9,999 रूपये तथा 4जीबी रैम तथा 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 11,999 रूपये में उपलब्ध है। रेडमी नोट 5 प्रो दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो ऑक्टा-कोर क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 636 जैसे फीचर के साथ ही एलईडी सेल्फी-लाइट के साथ 20एमपी फ्रंट कैमरा जैसे फीचर भी देता है। रेडमी नोट 5 प्रो 4जीबी रैम तथा 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 14,999 रूपये तथा 6जीबी रैम तथा 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 16, 999 रूपये में उपलब्ध है।


