- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
आईपीएल ने पूरे देश में खेल की परीभाषा बदल दी है: चौहान
इंदौर। आईपीएल को लोग कोसते है, लेकिन हकिकत यह है कि इसी आईपीएल ने पूरे देश में खेल की परीभाषा बदल दी है। इस लीग के बाद देश में कई खेलों की लीग शुरू हुई, जिसके कारण कई युवाओं को लाखों रूपए की आय हो रही है। कईयों को रोजगार मिल रहा है.
यह बात भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और उ.प्र. सरकार के खेल मंत्री चेतन चौहान ने रविवार को क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित प्रदेश के अवार्ड विजेता खिलाडिय़ों के माता-पिता के सम्मान समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि क्रीड़ा भारती पूरे देश में काम कर रही है। देश के 450 जिलों में हमने ईकाईयां गठित की है। जहां खेल के आयोजन हो रहे है। हमारा युवाओं के साथ बच्चों, बुजुर्गों को भी खेल से जोडऩा है। हम जल्द ही क्रीड़ा भारती में पूर्व स्पोट्र्स शिक्षकों को भी जोडऩे जा रहे है, जिससे खेल की गतिविधयां निरंतर जारी रह सके और खिलाडिय़ों को सही मार्गदर्शन भी मिलता रहे। क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है, उन्हें संसाधन और सविधाएं देने की जरूरत है। मोदी सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।.
माता-पिता को किया सम्मानित
प्रदेश सरकार द्वारा एकलव्य अवार्ड से सम्मानित हो चुके सुदीप्ति हजेला (घुड़सवारी), तितिक्षा मराठे (तैराकी), ज्योति पारखे (साफ्टबॉल), आकाश रूडेल (कबड्डी) तथा ईशिका शाह (बिलियड्र्स-स्नूकर) के माता-पिता को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही दविंदर सिंह खनूजा को वेटलिफ्टिंग में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए श्रेष्ठ कोच तथा प्रभाकर दादा कुलकर्णी को लाइफटाइम अचिवमेंट से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री सुशील दोषी, संघ के राज चौधरी, मालवा प्रांत के नवनियुक्त अध्यक्ष कृपाशंकर पटेल, सत्यनारायण सत्तन व प्रसन्न हरदास मौजूद थे। अध्यक्षीय भाषण हरीष डागुर ने दिया। स्वागत गोरधन गहरवाल, धर्मेश यशलहा, मुकेश करवरिया, योगेश त्रिवेदी, अभय राहुल ने किया। इस अवसर पर दो दिनी खेल मेले में सहयोग करने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।
कबड्डी के हुए रोचक मुकाबले
खेल मेले के तहत आयोजित कबड्डी स्पर्धा में लकी वाण्डरर्स ने पब्लिक स्कूल को, आईबीपीसी ए ने बिजलपुर वाण्डरर्स को, विक्रम स्पोट्र्स ने लकी स्पोट्र्स केयर को तथा इंदौर वाण्डरर्स ने प्रभात क्लब को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
जिम्नास्टिक के विभिन्न आयु वर्गो में विशेष नगाई, अंश वर्मा, मंथन माठे, सेजल वर्मा, अंजन जरिया व निलाक्षी पंवार ने प्रथम तथा घनश्याम बिल्लोरे, तनिष्क सिंह पंवार, शैलेंद्र टैगोर, ऐंजल श्रीवास्तव, रितू जरिया, माधुरी ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। अन्य स्पर्धाओं में भी खिलाडिय़ों के मध्य कड़ा संघर्ष देखने को मिला।


