- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
क्रांस कंट्री चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
इंदौर. केन्द्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल ने 33वीं अंतर फ्रंटियर एक्वेटिक एवं 43वीं क्रॉस कन्ट्री मीट-2018 को पूर्ण उत्साह और पेशेवर तरीके से आयोजित किया.
आज चैंपियनशिप के समापन समारोह में आर.सी. ध्यानी, महानिरीक्षक, सीएसडब्ल्युटी, सीसुबल ने इस अवसर को मुख्य अतिथि के रुप में स्वीकार किया। ए.के. ताम्बे, उप महानिरीक्षक सीएसडब्ल्युटी सीसुबल इन्दौर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया. चैंपियनशिप मीट में 423 एथलीटों एवं आफिसियल्स नें सीमा सुरक्षा बल के 11 विभिन्न फ्रंटियरों से आई टीमों ने हिस्सा लिया. आर.सी ध्यानी, महानिरीक्षक.
सीएसडब्ल्यटी सीसुबल ने 33वीं अंतर फ्रंटियर एक्वेटिक एवं 43वीं क्रॉस कन्ट्री चैंपियनशिप मीट के विजेताओं को पदक एवं ट्रॉफिया प्रदान की। श्री ध्यानी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी. उन्होने प्रतिभागियों के प्रदर्शन को सराहा और भविष्य की सभी प्रतियोगिताओं में अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए उत्साहित किया. समारोह में ए.के. ताम्बे, उप महानिरक्षक सीएसडब्ल्युटी एवं ब्रिगेडियर पुष्कर हितेषी (सेवानिवृत्त) उप महानिरीक्षक सीएसडब्ल्यटी सीसुबल इन्दौर तथा स्पोर्ट इवेंट के वरिष्ठ ऑफिसियल्स, कोच, मेनेजर और महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.
मुख्य अतिथि द्वारा 33वीं अंतर फ्रंटियर एक्वेटिक एवं 43वीं क्रॉस कन्ट्री चैंपियनशिप मीट-2018 के विधिवत समापन की घोषणा के साथ चैंपियनशिप मीट समारोह सम्पन्न किया गया. इस अवसर पर श्री ध्यानी ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल अपने प्रारंभ से ही खेल जगत में अपने रिकार्ड की वजह से सुर्खियों में रहा है. बल में खेल की प्रचलित संस्कृति हमेशा कार्मिकों के मध्य स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना को बढ़ाती है.
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय इवेंटों में सीसुबल के खिलाडिय़ों का प्रदर्शन खेल गतिविधियों के प्रोत्साहन प्रतिफलित का साक्ष्य है. सीमा सुरक्षा बल खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को पद्मश्री, द्रोणाचार्य अवार्ड, अर्जुन अवार्ड एवं नेशनल एडवेंचर अवार्डों, पदकों से सम्मानित किया गया।


