- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
छात्रों को मिलेगी उद्योग शुरु करने मे मदद
आईपीएस एकेडमी में एमएसएमई ने इनक्युब सेंटर खोला
इन्दौर. आज आईपीएस अकादमी इंस्टीट्युट ऑफ इंजीनियरिंग एंड साइंस में इन्क्युबेशन को प्रोत्साहित करने और आईपीएस अकादमी के साथ इंदौर क्षेत्र के अन्य महत्वकांक्षी उद्यमियों को व्यापक समर्थन प्रदान करने के लिए एमएसएमई इनक्यूब सेंटर की स्थापना की गई. इस इनक्युब सेंटर के अंतर्गत आईपीएस अकादमी इंस्टीट्युट ऑफ इंजीनियरिंग एंड साइंस को 66 लाख रू का अनुदान एमएसएमई द्वारा प्रदान किया गया, जिससें करीब 10 विद्यार्थियों को नया उद्योग शुरू करने के लिए लगभग 6.6 लाख का वित्त प्रदान किया जा सकेगा.
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड साइंस की प्राचार्या डॉ. अर्चना कीर्ति चौधरी ने बताया कि एमएसएमई की योजना इन्क्युबेटर के माध्यम से एसएमई के उद्यमी और प्रबंधकीय विकास के लिए समर्थन के कार्यान्वयन के लिए संस्थान को बिजनेस इन्क्युबेटर होस्ट इंस्टीट्युट के रूप में मान्यता दी गई है. अब आईपीएस अकादमी नौकरी तलाश करने वालों की बजाय विद्यार्थियों को नौकरी निर्माता बनाने के लिए सहयोग प्रदान करेगी. इनक्युब सेंटर के उद्घाटन के लिए म.प्र राज्य के केबिनेट एवं उच्च षिक्षा विभाग के राज्य मंत्री दीपक जोशी विशेष रूप से उपस्थित हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता आईपीएस एकेडमी के चेयरमेन अचल चौधरी ने की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जोशी ने अपने उद्बोधन में बताया कि किस तरह उन्होंने अपने जीवन में छठी कक्षा में पहली बार भाषण देकर प्रथम स्थान पाकर आत्मविश्वास प्राप्त किया. कॉलेज के प्रथम वर्ष में उनके साथ जब रैगिंग हुई तो वे चौथे वर्ष में चुनाव लड़े और जीतकर कॉलेज से रैगिंग को पुरी तरह खत्म कर दिया.सिर्फ ज्ञान जरूरी नहीं
श्री जोशी के अलावा एमएसएमई के सह निर्देशक निलेश त्रिवेदी भी उपस्थित थे. श्री त्रिवेदी ने बच्चों का आत्मविष्वास बढ़ाते हुए बताया कि सिर्फ ज्ञान जरूरी नही है परंतु ज्ञान का जीवन में प्रयोग ज्यादा जरूरी है. इस इनक्युब सेंटर के अंतर्गत आईपीएस अकादमी इंस्टीट्युट ऑफ इंजीनियरिंग एंड साइंस को 66 लाख रू का अनुदान एमएसएमई द्वारा प्रदान किया गया, जिससें करीब 10 विद्यार्थियों को नया उद्यौग षुरू करने के लिए लगभग 6.6 लाख का वित्त प्रदान किया जा सकेगा। उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आई.पी.एस एकेडमी के अध्यक्ष श्री अचल जी चौधरी ने 25 लाख रू का अतिरिक्त वित्त अपनी तरफ से इनक्युब सेंटर को प्रदान करने की पहल की। अकादमी के सलाहकार डॉ. ऐ.जी कोठारी ने आभार माना.


