- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
झुग्गी बस्ती के बच्चों को मिले स्कूल बेग
इंदौर. सांई सेवा समाज से जुड़े सांई भक्तों ने आज चिकित्सक नगर के पास स्थित झुग्गी बस्ती सांई त्रिवेणीधाम पहुंचकर वहां रहने वाले करीब 150 बच्चों को स्कूल बेग एवं वस्त्र आदि के साथ स्वल्पाहार एवं अन्य उपहार भेंट किए.
इस अवसर पर समाजसेवी अनिल मोदी, प्रकाश सिंघल, रमेश मोटवानी, विनय जैन, गोविंद मंगल एवं मुरलीधर धामानी के आतिथ्य में बच्चों को स्वच्छता एवं साक्षरता का संदेश देते हुए प्रेरक प्रसंग भी बताए गए. प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत संगठन के हरि अग्रवाल, राजू जैन, सुनील बिरथरे, विजय नगर अग्रवाल महासंघ के अध्यक्ष रमेश बंसल, पिंकी भाटिया, शैलेष परदेशी, राजेंद्र कूलवाल, राजू कुलवाल, रज्जू पंचोली, पं. गोपाल शर्मा तथा छत्रीबाग जनसेवा समिति के सदस्यों ने किया. संगठन की ओर से बस्ती के रहवासियों की जरूरतों के बारे में पहले ही सर्वे कर लिया गया था। यहां के अनेक बच्चों ने शिक्षा में अपनी दिलचस्पी बताई थी, लिहाजा संगठन की ओर से इन बच्चों को स्कूल बेग एवं नए वस्त्र भेंट किए गए. सांई बाबा की आरती पं. गोपाल शर्मा ने प्रस्तुत की. संचालन जगमोहन वर्मा ने किया. आभार माना हरि अग्रवाल ने.


