- अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
- Karan D Kapadia Reveals He Ensured Aneet Padda was Cast in Hunkkaar: The Roar: I made sure she came on board
- भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन
- Electric garbage trucks in India's cleanest city run at less than a third of diesel's fuel cost, ICCT–MANIT study finds
- पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’, के साथ पीएनबी लाया खुशियों के त्योहार, खुदरा ऋणों पर विशेष लाभ की पेशकश
‘तीन पहेलियां’ – स्टार प्लस और सुजाॅय घोष लेकर आये एक एक्सक्लूसिव थ्रिलर
मुंबई. इस गर्मी, स्टार प्लस अपनी नई पेशकश के साथ अपने दर्शकों के दिल की धड़कनें बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है! नियमित रूप से अलग-अलग कंटेंट से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले इस चैनल ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्मकार सुजाॅय घोष के साथ हाथ मिलाया है। इस चर्चित निर्देशक और स्क्रीनराइटर को अपनी बहुप्रशंसित फिल्मों ‘कहानी’, ‘टीई3एन’, ‘कहानी 2ःदुर्गा रानी सिंह’ के लिये जाना जाता है। थ्रिलर जोनर को नये रूप में परिभाषित करने के लिये मशहूर, सुजाॅय घोष खासतौर से तीन फिल्में लेकर आ रहे हैं। ये फिल्में स्टार प्लस पर प्रसारित की जायेंगी।
‘तीन पहेलियां‘ का प्रसारण रविवार 29 अप्रैल, 2018 को दोपहर 1 बजे से स्टार प्लस पर किया जायेगा।
स्टार प्लस के साथ अपनी साझेदारी के बारे में बताते हुए, श्री सुजाॅय घोष ने कहा, ‘‘मैं बेहद खुश हूं कि स्टार प्लस ने मुझे यह मौका दिया। एक फिल्मकार होने के नाते अलग-अलग तरह की कहानियों के बारे में सोचना रोमांचकारी है। इससे दर्शकों की एक नई पीढ़ी तैयार होगी। अपने विचारों को सांचे में ढालना औ उन्हें टेलीविजन पर शाॅर्ट फिल्म के रूप में प्रस्तुत करना एक अनुभव है। मैंने हमेशा ही अपने काम में नये और साहसिक काॅन्सेप्ट डालने और दर्शकों की सोच को बदलने का प्रयास किया है। ‘तीन पहेलियां’ के माध्यम से, मुझे उम्मीद है कि लोग इस साझेदारी द्वारा पेश किये जा रहे कंटेंट से जुड़ाव बनायेंगे।’’
‘तीन पहेलियां’ निश्चित रूप से आपको एक रोमांचक सफर पर ले जायेंगी। ये तीन मिश्रित शाॅर्ट फिल्म्स होंगी- ‘मिर्ची मालिनी’, ‘काॅपी’ और ‘गुडलक’। इससे दर्शकों को सस्पेंस, रोमांच, हैरानी, पूर्वानुमान और बेचैनी का हाई डोज मिलेगा। ये तीनों कहानियां आपको हैरान करेंगी, आपके सामने ऐसी स्थितियां आयेंगी जो आपकी कल्पनाओं से भी परे होंगी। हालांकि, ‘गुडलक’ का निर्देशन सुजाॅय घोष ने किया है जबकि ‘मिर्ची मालिनी’ का निर्देशन श्री प्रतीम डी. गुप्ता ने किया और श्री अरिंदम सिल ने ’काॅपी’ बनाई है।


