- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
पुष्प बंगले में दिए प्रभु वेंकटेश ने दिव्य दर्शन
वेंकटेश देवस्थान पर ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव
इंदौर. मोगरे, गुलाब, रजनीगंधा, जूही ओर भी भी अनेक प्रकार के पुष्पों के साथ पुष्करणी के जल व इत्र की मदमस्त खुशबू के साथ वाद्य यंत्रो की मधुर धुन, वेंकटरमन गोविन्द श्री निवास गोविंदा, बाहर मुख्य द्वार से अंदर गोपुरम तक चारो ओर सिर्फ पुष्पो की लहर और कंठो से सजी उन गुफाओं के बीच से निकलते भक्त, चारो ओर से चांदनी में तारे सितारे के नीचे पुष्करणी का शीतल जल और उसके बीच में प्रभु वेंकटेश रत्न जडि़त प्रभु तिरुपति बालाजी स्वरुप में भगवती महालक्ष्मी जी महारानी के स्वरूप में दर्शन दे रहे थे.
यह दिव्य नजारा था आज श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में चल रहे सप्त दिवसीय ब्रम्होत्सव में पुष्प बंगले के मनोरथ का. स्वामीजी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज विराजमान होकर सभीभक्तों को आर्शीवाद प्रदान कर रहे थे हर भक्त भगवान और गुरुदेव से मिलने को आतुर नजर आ रहा था. यजमान नितीश कमलेश यादव गुरुकृपा परिवार ,ने पुष्प बंगले के दर्शन खुलते ही महाआरती की पूजन किया उनका बहुमान किया गया.
पुखराज सोनी महेंद्र नीमा अजय पी लाहोटी अशोक डागा, बालकिशन सिंगी राधाकिशन सोनी,काशीराम सोनी,पवन व्यास भरत तोतलाने बताया पुष्प बंगले के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओ का जन समूह का सैलाब उमड़ पड़ा श्रद्धालुओं को सुंदर व व्यवस्थित दर्शन करने के लिए 200 कार्यकर्ता की टीम देर रात तक अपनी सेवा दे रही थी जब तक श्रद्धालु आते रहे तब तक दर्शन खुले रखे गए. भजन गायक राजेश सांखला गुरुदेव तेरी पतंग,सवारियों हे सेठ,सावरे आजा रे, ने सुमधुर प्रस्तुति दी रहे थे और भक्त झूम और नाच रहे थे।
रथयात्रा संयोजक दिनेश डागा पवन व्यास,भरत तोतला,अंकित सोनी,सर्वेश गट्टानी,मधुर लड्डा,अंकित पाठक ने बताया इंदौर पावनसिद्ध धाम श्रीलक्ष्मी – वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में देश की तीसरी सबसे बड़ी रथयात्रा शनिवार 14 जुलाई को सायंकाल 4 बजे निकलेगी इस रथयात्रा में हजारों भक्तो को जनसैलाब प्रभु के दिव्य दर्शन करने उमड़ेगा. भगवन वेंकटेश अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए शहर में पूरे लाव लश्कर के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे. दिव्य चांदी के रथ पर जिस पर प्रभु वेंकटेश विरजमान होकर निकलेंगे. सभी भक्त अपने हाथों से खीचेंगे उसके आगे अनेक महिलाए ओर दंपति झाड़ू लगाते चलेंगे.


