- Sony Entertainment Television’s MasterChef India concludes on a high note; Vikram & Ajinkya crowned Winners
- अगले एक साल में 62% महिलाएँ क्रिप्टो में निवेश की योजना बना रही हैं: CoinSwitch सर्वे
- Women’s Day Special! Actresses Who’ve Anchored Women-Centric Narratives in Films
- Pratibha Ranta Reveals the Reason Behind Choosing Accused as her Second Film After Laapataa Ladies: Didn’t want to repeat myself, it felt right
- technology should accelerate creativity, not restrict it: Ritu Shree
पूर्णिमा बिसे मध्यप्रदेश की प्रथम आई जे एफ जूडो कॉंन्टीनेन्टल रैफरी
इन्दौर । गत 10 से 14 मई तक इंटरनेशनल जूडो फेडरेशन के निर्देशन में बेरूत लेबनान में ऐशियन कैडेट व जूनियर प्रतियोगिता के दौरान एशियन कॉन्टीनेन्टल रैफरी परीक्षा का आयोजन जूडो यूनियन ऑफ एशिया द्वारा किया गया। इसमें संपूर्ण एशिया के बारह देशों ने भाग लिया तथा इससे भारत की ओर से एकमात्र राष्ट्रीय महिला रैफरी इन्दौर की एवं मध्यप्रदेश जूडो एसोसिएशन की कार्यकारिणी सदस्य पूर्णिमा बिसे ने भाग लेकर बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा में अंर्तराष्ट्रीय आई.जे.एफ. कॉन्टीनेन्टल रैफऱी परीक्षा उत्तीर्ण कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। यह विशेष उल्लेखनीय है कि इसके साथ ही वे मध्यप्रदेश की पहली जूडो इंटरनेशनल रैफरी बन गई है। इस बेहद प्रतिष्ठापूर्ण उपलब्धि पर मध्यप्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम सोनी, मध्यप्रदेश जूडो एसोसियेशन के अध्यक्ष मदनसिंह यादव, सचिव कुूरूष दिनशॉ तकनीकी चेयरमेन नरेश टटवाड़े एवं संस्था के सभी पदाधिकारी व खिलाडिय़ों ने बधाई दी है।


