- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
प्रभावितों के उपचार के साथ ही भागीरथपुरा क्षेत्र में शुद्ध जल प्रदाय करने पर प्रशासन का फोकस
कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त सहित अमला सुबह भागीरथपुरा क्षेत्र में पहुँचा
प्रभावितों के उपचार पर तीन स्तरों पर की जा रही है निगरानी
इंदौर,4 जनवरी, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नवागत नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने रविवार सुबह से ही नगर निगम अमले के साथ भागीरथपुरा क्षेत्र में पहुँचे। वहाँ उन्होंने भागीरथपुरा क्षेत्र में जलजनित घटना के नियंत्रण के लिये किये जा रहे उपायों के बारे में संबंधित विभागों के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। साथ ही क्षेत्रीय नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की समझाईश भी दी। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से चर्चा की और उन्हें आश्वस्त किया कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। भागीरथपुरा क्षेत्र के नागरिकों को शुद्ध जल उपलब्ध हो सके, इसको सुनिश्चित करने के लिये प्रशासन विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर लगातार कार्य कर रहा है।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि भागीरथपुरा क्षेत्र के नागरिकों को शुद्ध जल मिले, साथ ही बोरिंगों में भी शुद्ध पानी प्राप्त हो, इसके लिये माइक्रो लेवल पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही उसकी निगरानी भी की जा रही है। इस कार्य में नगर निगम,स्वास्थ्य विभाग,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित विभिन्न् स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल से प्रभावित हुये नागरिकों के उपचार के लिए प्रशासन तीन स्तर पर कार्य कर रहा है। भागीरथपुरा क्षेत्र में जलजनित बीमारियों से प्रभावित व्यक्तियों को अस्पतालों उपचार हेतु भर्ती कराया जा रहा है। प्रशासन वहाँ उनके नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था की गयी है। प्रभावितों के उपचार में उपयोगी दवाइयाँ,इंजेक्शन आदि नि:शुल्क उपलब्ध कराये जा रहे हैं। कलेक्टर श्रीवर्मा ने कहा कि प्रशासन के सतत प्रयासों के चलते अब प्रभावितों की संख्या में निरंतर कमी आ रही है।, लेकिन फिर भी प्रशासन पूरी सतर्क है।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जलजनित बीमारी से प्रभावितों हुये मरीजों की पूरी तरह से निगरानी की जा रहा है और उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। जो मरीज डिस्चार्ज होकर घर पहुँचे है,उनके स्वास्थ्य की भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस कार्य में चिकित्सा विशेषज्ञ एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की टीमें तैनात हैं।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि नगर निगम का अमला लगातार क्षेत्र में सर्वे के साथ ही भागीरथपुरा क्षेत्र में रिंग सर्वे में जुटा है। लीकेज भी ढूंढे जा रहे है। कुछ लीकेज ठीक भी किये जा चुके है। साथ ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। पानी को क्लोरीनेशन किया जा रहा है, घर घर शुद्ध जल की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। पेयजल के लिए क्लोरिनेटेड वॉटर सप्लाई किया जा रहा है। जबकि अन्य उपयोग के लिए जिन बोरवेल के सेंपल लिए गए और उपयोग हेतु ठीक पाये गए,उसका उपयोग अन्य कामों में किया जा सकता है। कलेक्टर श्री वर्मा ने भागीरथपुरा क्षेत्र का भ्रमण कर नागरिकों से भी आवश्यक चर्चा कर रहे हैं।


