- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
मंगलवार को रहा मौसम का सबसे गर्म दिन, तापमान पहुंचा 43 डिग्री पर
इंदौर. सूरज ने अपने तीखे तेवर दिखना शुरू कर दिए है. इंदौर में पारा लगातार 40 डिग्री से ऊपर ही बना हुआ है. मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 43.0 डिग्री दर्ज किया गया जो की इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान है.
उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोमवार को पारा 42.2 डिग्री पर पहुंचा था. फिलहाल तापमान 42 डिग्री या उससे ज्यादा ही रहने के आसार हैं. मंगलवार को सड़के भट्टी की तरह तप रही थी और गर्म हवाओं के थपेड़े चल रहे थे. इस कारण चलना भी मुश्किल हो रहा. इस कारण दिन में सड़कों पर सन्नाटा रहा. वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग के अनुसार राहत की बूंदें 29 मई से बरस सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार इंदौर में तेेज गर्मी लगातार जारी रहने के आसार है. बुधवार को भी शहर का तापमान 42 डिग्री के ऊपर रहने की संभावना है. उधर, 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है, लेकिन उसके पहले ही गर्मी परेशान करने वाली महसूस हो रही है. महीने के अंत में उमस भी परेशान करेगी. कारण यह कि अरब सागर में सिस्टम बनने से उमस प्रवेश करना शुरू करेगी. ऐसी मान्यता है कि नौतपा में बारिश हो जाए तो मानसून प्रभावित हो जाता है रोहिणी के जब पांच से छह दिन पूरे हो जाएंगे तो शहर में हलकी बारिश हो सकती है.


