- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
होली की मस्ती पर काव्य गोष्ठी का आयोजन
इंदौर। मार्निंग वाकर्स क्लब स्कीम 140 लवली गार्डन मित्र मंडल द्वारा होली मिलन के मौके पर रंगारंग काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
‘मस्ती, हर भाव सस्ती’ काव्य गोष्ठी के तहत हास्य व्यंग्य व गीत-गजल की पारिवारिक, बसंत व फाल्गुनी माह उत्सव का आनंद सभी ने उठाया।
क्लब के देवेंद्र बंसल ने बताया कि राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन, शशिकांत शशि यादव ने मंच संचालन किया। सुश्री अर्चना अंजुम ने गीत गजल प्रस्तुत की।
राष्ट्रकवि सत्तन ने अपने चिर परिचित अंदाज में सभी को आनंदित किया। कार्यक्रम मंे संयोजक एस.एन. गोयल, गोपाल अग्रवाल, ओम अग्रवाल, सत्येंद्र जोशी, देवेंद्र बंसल, केदार सारडा, कमलेश नवाल, महेंद्र बंसल, अनिल गर्ग, हुकुम गोयल, सुशील बेरीवाल, वासु टिबड़ेवाल, रवींद्र श्रीवास्तव, शिवप्रकाश मोदी, शिवनारायण अग्रवाल, मनोज गोयल सहित आयोजक संस्था स्कीम 140 संपत फार्म, संजना पार्क, ग्रेटर बृजेश्वरी, कालिंदी कुंज, आनंद वन कालोनी के लवली मित्रों ने सपरिवार भाग लिया।
इस अवसर पर मौजूद बंधुओं ने होली गीतों पर नृत्य भी किया। संचालन सीए एस.एन.गोयल ने किया। आभार प्रदर्शन देवेंद्र बंसल ने किया और सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी।


