- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
26 मरीज़ों ने कोरोना को हराया, इंडेक्स अस्पताल से सफल उपचार के बाद हुए डिस्चार्ज
इंदौर. शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच इंडेक्स से अच्छी खबर सामने आई है। इंडेक्स अस्पताल से बड़ी संख्या में मरीज़ स्वस्थ हो कर लौट रहे है।शुक्रवार को भी इंडेक्स से 26 मरीज़ स्वस्थ हो कर घर एक साथ घर लौटे।स्वस्थ मरीज़ों में 13 महिलाएं एवं 13 पुरूष शामिल है साथ ही 75 वर्षीय बुजुर्ग और 8 वर्षीय छोटे बच्चे भी कोरोना को हराने में सफल रही।
मरीज़ों ने अस्पताल से विदा लेते वक़्त अस्पताल प्रबंधन एवं इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव उनकी टीम नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर, कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, डॉ मनीष गुप्ता, डॉ.राजेंद्र सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स को धन्यवाद दिया जिसकी वजह से वे इस बीमारी को हरा कर अपने घर लौट पाए।।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चैयरमेन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा हमारा प्रयास रहता है कि इंडेक्स अस्पताल में आने वाले हर मरीज़ को हम अच्छी से अच्छी सुविधाएं दे पाए जिससे उसे बीमारी से उभरने में सहायता मिल सके। आज भी इंडेक्स से 26 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौट रहे है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया इंडेक्स अस्पताल में सभी जरूरी व्यवस्थाए उपलब्ध है जो मरीज़ों को इस गंभीर बीमारी का सामना करने में सक्षम बनाती है। साथ ही इंडेक्स अस्पताल प्रबंधन के अथक प्रयासों का ही यह परिणाम है जिस वजह से मरीज़ लगातार स्वस्थ हो कर अपने घर लौट रहे है।


