- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
#3YearsOfBaahubali2 पर प्रभास ने अपने फैंस को कहा धन्यवाद
“यह केवल एक ऐसी फिल्म नहीं है जिससे देश को प्यार है, बल्कि यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी फिल्म है!”
इस पर कोई संदेह नहीं है कि प्रभास न केवल भारत के दक्षिण में, बल्कि पूरे भारत में अपनी पैन इंडिया अपील के साथ मेगास्टार हैं। उन्होंने बाहुबली 2 की अपनी सुपर सफलता के साथ सभी का दिल जीत लिया है जो देश में अब तक बनी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। और आज जब ‘बाहुबली 2’ ने तीन सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं, प्रभास ने अपने प्रशंसकों और बाहुबली 2 के निर्देशक को धन्यवाद कहा है।
सुपरस्टार ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा,“बाहुबली 2 केवल एक ऐसी फिल्म नहीं थी जिसे देश से प्यार मिला था बल्कि यह मेरे जीवन की भी सबसे बड़ी फिल्म थी। और मैं अपने प्रशंसकों, टीम और निर्देशक एस एस राजामौली का आभारी हूं जिन्होंने इसे सबसे यादगार प्रोजेक्ट में से एक बना दिया है। बाहुबली 2 को तीन साल पूरे हो गए और मैं फिल्म व मुझे मिलने वाले प्यार के लिए आभारी हूँ।”
प्रभास ने फिल्म में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ एक बेंचमार्क स्थापित कर दिया है और हमें एक अविस्मरणीय किरदार दिया है। फिल्म ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इसका श्रेय प्रभास की लोकप्रियता और उनकी पर्सनालिटी को जाता है। फिल्म के पहले भाग ने दुनियाभर में 650 करोड़ की कमाई की थी, जबकि दूसरा भाग दुनियाभर में अविश्वसनीय 1027.84 करोड़ की कमाई करने में सफ़ल रही थी।
सिनेमाघरों में प्रभास की चुम्बकीय उपस्थिति के साथ, फिल्म का दूसरा भाग भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। रिलीज के 3 साल बाद भी, फिल्म ने आज भी भारत में टॉप ग्रोसिंग की सूची में अपनी जगह बरकरार रखी है। फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ कमाए थे और आईएमडीबी पर 9.3 की रेटिंग तक पहुंचने वाली भारत की पहली फिल्म थी।
प्रभास के किरदार को जो प्यार और सराहना मिली है, वह दुनिया भर में अपार व अविश्वसनीय है। सीमाओं और भाषाओं की सीमा से परे, प्रभास वास्तव में एक सुपरस्टार हैं, जिन्हें दुनियाभर में पसंद किया जाता है और “बाहुबली” के नाम से पर्यायवाची है।
सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है जहाँ सुपरस्टार के लिए शुभेक्षा और प्रशंसा का तांता लगा हुआ है। अभिनेता जल्द अपनी अगली 20वीं फिल्म के बाद नाग अश्विन के साथ अपनी अगली विश्वव्यापी रिलीज़ में नज़र आएंगे जो निश्चित रूप से एक अन्य सुपरहिट फ़िल्म होगी!


