- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
स्नेहा वाघ की नई पसंद- मांडला आर्ट
आसान सी भूमिकाओं से लेकर एण्डटीवी के ‘कहत हनुमान जय श्री ‘ में बाल हनुमान की माता अंजनी बनने तक, स्नेहा वाघ चुनौतीपूर्ण भूमिकायें निभाने के लिए मशहूर हैं। सभी जानते हैं कि स्नेहा एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुमुखी प्रतिभा की धनी इस अभिनेत्री में एक कलाकार भी छिपा है?
स्नेहा को पेन्टिंग करना पसंद है, क्योंकि इससे उन्हें आत्मिक शांति मिलती है। यह अभिनेत्री कुछ समय से मांडला और ज़ेन टैंगल आर्ट में हाथ आजमा रही है और कुछ सुंदर डिजाइन भी बना चुकी है।
उनका कहना है, ‘‘मुझे पेन्टिंग पसंद है, खासकर मांडला और ज़ेन टैंगल्स। इससे मेरी रचनात्मकता बढ़ती है। यह पेन्टिंग्स मेरे जीवन के कुछ पहलूओं को प्रतिबिम्बित करती हैं और उसे खूबसूरत सार देती हैं।’’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘मांडला शब्द संस्कृत से आता है, जो संपूर्णता की अनुभूति देता है। यह एक अलग प्रकार की कला है, जो आध्यात्मिक संतुलन पाने में मदद करती है। इन डिजाइनों का ज्यामितीय विन्यास दिमाग को शांत करता है और मुझे व्यक्तिगत तौर पर बहुत शांति देता है। यह मेरे विचारों को और बेहतरीन बनाता है और मेरी एकाग्रता बढ़ाता है।’’
स्नेहा अक्सर पेन्टिंग करती हैं और उन्होंने अपनी कला कुशलता को फ्रेम्स में कैद भी किया है और उन्हें अपने घर की दीवारों पर सजाया है। कला और रचनात्मकता के मामले में उनकी प्रतिभा का कोई सानी नहीं है।


