- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हिमानी शिवपुरी ने सलमान खान के साथ की एक मजेदार घटना का जिक्र किया!
अनुभवी एक्टर, हिमानी शिवपुरी ऐंडटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में कटोरी अम्मा के अपने किरदार के लिये दर्शकों में ज्यादा मशहूर हैं। अपने कॅरियर में उन्होंने कई सारे शोज़, थियेटर और बाॅलीवुड के साथ एक लंबा सफर तय किया है।
बाॅलीवुड के दिनों की अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए, हिमानी ने सलमान खान के साथ काम करने के अपने अनुभव सा-हजया किये और ‘हम आपके हैं कौन’ की शूटिंग के दौरान हुए एक मजेदार वाकये का जिक्र किया।
हिमानी कहती हैं, ‘‘मु-हजये याद है कि मैं पहली बार ‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म के सेट पर सलमान से मिली थी। सभी कलाकारों और क्रू का एक छोटा-ंउचयसा परिचय दिया गया, उनमें माधुरी भी थीं।
हालांकि, सलमान उस सीन के कुछ देर पहले ही पहुंचे थे, इसलिये हमें औपचारिक परिचय का मौका नहीं मिला। हम पहले सीन की शूटिंग कर रहे थे, उन्होंने मु-हजये चची जान कहकर बुलाया और अचानक ही मु-हजये गोद में उठा लिया।
पहले तो मैं अवाक् रह गयी, मैंने ऐसा सोचा नहीं था, क्योंकि वह उस स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था, बल्कि वह तो हमारी पहली मुलाकात थी। लेकिन इससे हमारे बीच की चुप्पी टूटी और बाद में हम सब दिल खोलकर हंसे।’’
हिमानी शिवपुरी का ‘बजरंगी भाईजान’ एक्टर के साथ एक खास रिश्ता है और उन्होंने सलमान के साथ कई ब्लाॅकबस्टर फिल्में जैसे ‘कुछ-ंउचयकुछ होता है’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘दुल्हन हम ले जायेंगे’ आदि जैसी फिल्में की हैं।
लाॅकडाउन के बीच हिमानी काफी सारी फिल्में और शोज़ देख रही हैं। ‘हम आपके हैं कौन’ देखने के दौरान उन्हें सलमान के साथ अपनी पहली मुलाकात याद आ गयी। उन्होंने आगे कहा, ‘‘चूंकि, अभी सारे लोग घर पर ही हैं तो मैंने फैसला किया मैं इस समय का उपयोग लगातार अपने शो ‘हप्पू की उलटन पलटन’ के एपिसोड देखने में करूंगी। साथ ही अपनी कुछ फिल्में भी देखूंगी। और जब मैंने उन घटनाओं को याद किया तो मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गयी।’’


